[ad_1]
हाइलाइट्स
भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए बांग्लादेश टीम का ऐलान
शाकिब अल हसन की हुई बांग्लादेश की वनडे टीम में वापसी
दोनों देशों के बीच 4 दिसंबर से खेले जाएगी 3 वनडे की सीरीज
नई दिल्ली. न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 वनडे की सीरीज के बाद टीम इंडिया को बांग्लादेश दौरे पर जाना है. जहां दोनों देशों के बीच 3 वनडे की सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज के लिए बांग्लादेश ने 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. तमीम इकबाल टीम के कप्तान होंगे. शाकिब अल हसन की वनडे टीम में वापसी हुई है. वो बांग्लादेश की पिछली वनडे सीरीज में नहीं खेले थे. उन्होंने इस साल जुलाई-अगस्त में टीम के साथ वनडे सीरीज के लिए जिम्बाब्वे दौरे पर नहीं जाने का फैसला लिया था. भारत-बांग्लादेश के बीच 4 दिसंबर से वनडे सीरीज की शुरुआत होगी.
मध्य क्रम के बल्लेबाज मोसाद्देक हुसैन के स्थान पर यासिर अली को भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए बांग्लादेश टीम में जगह मिली है. वहीं, बाएं हाथ के स्पिनर तैजुल इस्लाम की जगह ही शाकिब की टीम में एंट्री हुई है. जहां तक टीम की तेज गेंदबाजी आक्रमण की बात है, तो शोरिफुल इस्लाम बाहर हो गए हैं. उनके स्थान पर इबादत हुसैन की एंट्री हुई है. इबादत ने इसी साल जुलाई-अगस्त में हुए जिम्बाब्वे दौरे पर वनडे डेब्यू किया था. तब उन्होंने सीरीज के तीसरे मैच में शोरिफुल की जगह ली थी.
शोरिफुल जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले दो वनडे में काफी महंगे साबित हुए थे. उन्होंने 2 मैच में 17.4 ओवर में 134 रन दिए थे और दो ही विकेट ले पाए थे. वहीं, मोसाद्देक भी उस टूर पर एक ही वनडे खेल पाए थे.
तैजुल इस्लाम ने जिम्बाब्वे दौरे पर भी अच्छी गेंदबाजी की थी और 2 वनडे में 3 विकेट लिए थे. इससे पहले, उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में पहली बार 5 विकेट लेने का कारनामा किया था. हालांकि, इस प्रदर्शन के बावजूद उन्हें भारत के खिलाफ वनडे सीरीज की टीम में नहीं चुना गय़ा. इसकी एक ही वजह नजर आ रही है कि टीम में शाकिब की वापसी और नसुम अहमद की मौजूदगी में तीसरे बाएं हाथ की स्पिनर की जगह नहीं हैं.
IND vs NZ: सैमसन या हुडा…अर्शदीप या उमरान, धवन किसे देंगे मौका; कैसे सुलझेगी प्लेइंग-XI की पहेली?
IND vs NZ: संजू सैमसन को क्यों नहीं टीम इंडिया में मिल रहा मौका? शिखर धवन ने किया खुलासा
बांग्लादेश का वनडे स्क्वॉड (भारत के खिलाफ): तमीम इकबाल (कप्तान), लिटन दास, अनामुल हक, शाकिब अल हसन, मुश्फिकुर रहीम, नजमुल हुसैन, नुरुल हुसैन, महमूदुल्लाह, अफीफ हुसैन, यासिर अली, मेहंदी हसन मिराज, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, मुश्तफिजुर रहमान, इबादत हुसैन, नसुम अहमद.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bangladesh, Rohit sharma, Shakib Al Hasan, Tamim Iqbal, Team india
FIRST PUBLISHED : November 24, 2022, 20:59 IST
[ad_2]
Source link