Home Breaking News Delhi MCD Election Live: सिसोदिया का आरोप- मनोज तिवारी रच रहे केजरीवाल की हत्या की साजिश, FIR कराएंगे दर्ज

Delhi MCD Election Live: सिसोदिया का आरोप- मनोज तिवारी रच रहे केजरीवाल की हत्या की साजिश, FIR कराएंगे दर्ज

0

[ad_1]

11:05 AM, 25-Nov-2022

सिसोदिया के आरोपों पर मनोज तिवारी की प्रतिक्रिया

                                                 
                

                                                 
                बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा केजरीवाल का दावा है कि सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया जाएगा, जबकि सिसोदिया केजरीवाल की हत्या की भविष्यवाणी करते हैं; पता नहीं क्या चल रहा है। 

10:30 AM, 25-Nov-2022

मनोज तिवारी बोले- मुझे लगता है कि ये सुसाइड नहीं हत्या है

आप कार्यकर्ता संदीप भारद्वाज द्वारा आत्महत्या किए जाने के बाद भाजपा ने आम आदमी पार्टी पर बड़ा हमला किया है। भाजपा नेता मनोज तिवारी ने कहा कि मुझे विश्वास है कि ये सुसाइड नहीं हत्या है। संदीप भारद्वाज टिकट को लेकर आश्वस्त थे। सबूतों के अनुसार यह सुसाइड नहीं लग रही। आप प्रमुख और नेतृत्व ने पाप किया है।

10:11 AM, 25-Nov-2022

मनोज तिवारी पर दर्ज कराएंगे मुकदमा

मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को भाजपा नेता मनोज तिवारी पर आरोप लगाया कि वे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की हत्या कराना चाहते हैं और इसकी साजिश रच रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे मनोज तिवारी के खिलाफ इस संबंध में मुकदमा दर्ज कराएंगे।

09:46 AM, 25-Nov-2022

दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज किया

आप कार्यकर्ता संदीप भारद्वाज ने गुरुवार को अपने आवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। धारा 174 के तहत कार्यवाही की जा रही है। संदीप ‘आप’ की दिल्ली ट्रेड विंग के सचिव थे और राजौरी गार्डन स्थित भारद्वाज मार्बल्स के मालिक थे।

09:18 AM, 25-Nov-2022

कपिल मिश्रा ने भी किया हमला

मनीष सिसोदिया के ट्वीट को लेकर भाजपा अब पूरी पार्टी पर हमलावर हो गई है। भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने कहा, ”केजरीवाल और सिसोदिया के ट्वीट देखकर एक ही बात लगती हैं कि केजरीवाल सिसोदिया को जेल में डालने के चक्कर में हैं , और सिसोदिया केजरीवाल को मरवाने के मूड में। एक रोज लिखता है जेल जाएगा, जेल जाएगा। दूसरा लिखता है हत्या होगी, हत्या होगी। एक दूसरे से इतनी नफ़रत है तो तलाक ले लो यार।”

08:52 AM, 25-Nov-2022

Delhi MCD Election Live: सिसोदिया का आरोप- मनोज तिवारी रच रहे केजरीवाल की हत्या की साजिश, FIR कराएंगे दर्ज

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया है कि भाजपा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की हत्या कराना चाहती है। उन्होंने कहा कि ”गुजरात व एमसीडी चुनाव मे हार के डर से बौखलाई भाजपा अरविंद केजरीवाल की हत्या की साजिश रच रही है। इनके सांसद मनोज तिवारी खुलेआम अपने गुंडो को अरविंद जी पर हमला करने के लिए कह रहे है और इसकी पूरी प्लानिंग कर ली है। आप इनकी टुच्ची राजनीति से नही डरती, इनके गुंडागर्दी का जबाव अब जनता देगी।”

उनके इस आरोप पर पलटवार करते हुए भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने कहा कि मुझे लगता है कि मनीष सिसोदिया केजरीवाल जी की हत्या करवाना चाहते हैं इसलिए हर दूसरे महीने भाजपा का नाम ले लेते हैं ताकि उनपे शक ना जाए।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here