Home Breaking News Wales vs Iran Live: वेल्स और ईरान के बीच मुकाबला जारी, 16वें मिनट में ईरानी टीम का गोल हुआ खारिज

Wales vs Iran Live: वेल्स और ईरान के बीच मुकाबला जारी, 16वें मिनट में ईरानी टीम का गोल हुआ खारिज

0
Wales vs Iran Live: वेल्स और ईरान के बीच मुकाबला जारी, 16वें मिनट में ईरानी टीम का गोल हुआ खारिज

[ad_1]

04:02 PM, 25-Nov-2022

Wales vs Iran Live Score: आधे घंटे का खेल समाप्त

वेल्स और ईरान के बीच आधे घंटे का खेल समाप्त हो चुका है। दोनों टीमें अब तक एक भी गोल नहीं कर सकी हैं। वेल्स और ईरान ने गोल करने के लिए तीन-तीन शॉट लगाए हैं। वेल्स ने टारगेट पर दो और ईरान ने एक शॉट लगाए हैं।

03:51 PM, 25-Nov-2022

Wales vs Iran Live Score: ईरान का गोल खारिज

ईरान के गोलिजादेह ने 16वें मिनट में गेंद को गोलपोस्ट में डाल दिया। वीडियो असिस्टेंड रेफरल (VAR) ने उस गोल को खारिज कर दिया। अजमौ ने जब गोलिजादेह को गेंद पास किया था तब गोलिजादेह विपक्षी टीम के डिफेंडर से आगे थे।

03:35 PM, 25-Nov-2022

Wales vs Iran Live Score: पहले हाफ का खेल शुरू

ईरान और वेल्स के बीच पहले हाफ का खेल शुरू हो गया है। ईरानी टीम ने शुरुआती मिनटों में आक्रामण किया, लेकिन उसे अब तक सफलता नहीं मिली है। वेल्स की टीम दबाव में दिख रही है। वह मैच में हावी होकर नहीं खेल रही। शुरुआती आठ मिनट में एक भी गोल नहीं हुआ।

03:14 PM, 25-Nov-2022

Wales vs Iran Live Score: ईरान का यूरोपीय देशों के खिलाफ खराब रिकॉर्ड

ईरान की टीम यूरोपियन देशों को अपने पिछले नौ वर्ल्ड कप मैचों में हरा नहीं पाई है। इस दौरान दो मैच ड्रॉ रहे और सात में ईरान को हार का सामना करना पड़ा। ईरान ने इस दौरान 20 गोल दिए। इसी वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने ईरान को 6-2 से हराया था। ईरान की टीम का यह छठा विश्व कप है और चार बार टीम अपना ओपनिंग मैच हार चुकी है। हालांकि, टीम वर्ल्ड कप में अपने शुरुआती दो मैच सिर्फ एक बार गंवाई है। ऐसा 2006 में हुआ था।

03:14 PM, 25-Nov-2022

Wales vs Iran Live Score: एशियाई देशों के खिलाफ वेल्स का शानदार रिकॉर्ड

यह वेल्स और ईरान के बीच दूसरा मैच है। इससे पहले दोनों 1978 में आमने-सामने आए थे। तब वेल्स ने ईरान को 1-0 से हराया था। फिल ड्वायर ने मैच का एकमात्र गोल दागा था। वेल्स एशियाई देशों के सामने सात बार आ चुकी है और सिर्फ एक गोल दिया है। छह मैचों में क्लीन शीट रहा है। वेल्स ने इसमें से पांच मैच जीते हैं और दो मैच ड्रॉ रहा है। एशियाई देशों के खिलाफ वेल्स का हालिया मैच चीन के खिलाफ 2018 में है। तब वेल्स ने चीन को 6-0 से हराया था। 

02:56 PM, 25-Nov-2022

Wales vs Iran Live Score: स्टार्टिंग लाइन-अप

ईरान की टीम 4-4-2 की स्ट्रैटजी और वेल्स की टीम 3-5-2 की स्ट्रैटजी के साथ मैदान पर उतरी है।

वेल्स: वेन हेनेसी (गोलकीपर), नेको विलियम्स, बेन डेविस, क्रिस मेफाम, जो रोडन, हैरी विल्सन, एरॉन रामसी, गैरेथ बेल (कप्तान), कीफर मूर, कॉनर रॉबर्ट्स, एथन अम्पाडु।

ईरान: होसैन होसैनी (गोलकीपर), एहसान हाजी सफी, मिलाद मोहम्मदी, सईद एजातोलाही, मुर्तजा पौरलीगंजी, मेहदी तारेमी, अली घोलिजादेह, माजिद हुसैनी, सरदार अजमून, अहमद नूररोल्लाही, रामिन रेजायन।

02:52 PM, 25-Nov-2022

Wales vs Iran Live Score: ईरान की टीम पिछला मैच हार चुकी

ग्रुप-बी में ईरान को अपने पिछले मैच में इंग्लैंड से 6-2 से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, यूएसए और वेल्स के बीच पिछला मुकाबल 1-1 के ड्रॉ पर समाप्त हुआ था। बेल ने इस मैच में स्कोर भी किया था। 



ईरान की टीम प्रैक्टिस करते हुए



वेल्स की टीम प्रैक्टिस करते हुए

02:45 PM, 25-Nov-2022

Wales vs Iran Live: वेल्स और ईरान के बीच मुकाबला जारी, 16वें मिनट में ईरानी टीम का गोल हुआ खारिज

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज एशिया की सबसे बेहतरीन टीम ईरान का मुकाबला वेल्स से है। यह मैच दोनों के लिए अहम है। ईरान की टीम हारी तो विश्व कप से लगभग बाहर हो जाएगी। वहीं, वेल्स की टीम हारी तो राउंड ऑफ-16 की राह मुश्किल हो जाएगी। फीफा रैंकिंग में वेल्स 19वें और ईरान 20वें स्थान पर है। दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। वेल्स के पास दुनिया के बेहतरीन स्ट्राइकर्स में शुमार गैरेथ बेल हैं।

 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here