Home Breaking News Imran Khan: पाकिस्तान की सभी विधानसभाओं से इस्तीफा देगी इमरान की पार्टी, पूर्व प्रधानमंत्री ने किया बड़ा एलान

Imran Khan: पाकिस्तान की सभी विधानसभाओं से इस्तीफा देगी इमरान की पार्टी, पूर्व प्रधानमंत्री ने किया बड़ा एलान

0

[ad_1]

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान।

– फोटो : ANI

ख़बर सुनें

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के ऊपर हुए जानलेवा हमले के बाद पाकिस्तान में तरह तरह की राजनीतिक बयानबाजी और लोगों में गुस्सा चरम पर है। वहीं, अपनी पूर्व घोषणा के मुताबिक इमरान खान रावलपिंडी में अपनी पार्टी पीटीआई के लॉन्ग मार्च को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें हमले में अल्लाह ने बचाया है। इस दौरान इमरान खान ने शरीफ परिवार को भी निशाने पर लिया। पूर्व पीएम ने कहा कि 30 सालों तक इन चोरों पाकिस्तान पर शासन किया और इन चोरों की वजह से पाकिस्तान पर कर्ज बहुत ज्यादा बढ़ गया हैा।  

गौरतलब है कि उन्होंने कल यानी शुक्रवार को एक बार फिर एलान किया था कि घायल होने के बावजूद वह देश की खातिर रावलपिंडी जाने के लिए अडिग हैं। उन्होंने लॉन्ग मार्च को संबोधित करने की अपनी प्रतिबद्धिता जाहिर की थी। इस बीच, सामने आया है कि कुछ ही देर में वह देश को संबोधित करने वाले हैं। 

पाकिस्तान के पूर्व पीएम ने एलान किया था कि अपनी जान पर खतरे के बावजूद वह शनिवार को उनकी पार्टी द्वारा पूर्व निर्धारित विशाल रैली को संबोधित करने रावलपिंडी जाने के लिए अडिग हैं। उन्होंने लोगों से भी बड़ी संख्या में इस रैली में पहुंचने की अपील भी की थी। उन्होंने कहा था कि यह देश के लिए ‘‘निर्णायक वक्त’’ है। हम एक ऐसा देश बनना चाहते हैं, जिसके सपने कायदे आजम और अल्लामा इकबाल ने देखे थे।

गौरतलब है कि बीते महीने की तीन तारीख को रैली के दौरान पूर्व पीएम इमरान खान पर जानलेवा हमला हुआ था। दो हमलावरों ने उनपर गोली चलाई थी। फिलहाल डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है।

विस्तार

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here