Home Breaking News Pandav Nagar Murder Case: बेटे ने किए थे 10-12 टुकड़े,पत्नी ने पुलिस को बताया- घर की औरतों पर रखता था बुरी नजर

Pandav Nagar Murder Case: बेटे ने किए थे 10-12 टुकड़े,पत्नी ने पुलिस को बताया- घर की औरतों पर रखता था बुरी नजर

0
Pandav Nagar Murder Case: बेटे ने किए थे 10-12 टुकड़े,पत्नी ने पुलिस को बताया- घर की औरतों पर रखता था बुरी नजर

[ad_1]

05:49 PM, 28-Nov-2022

मैंने नहीं बेटे ने की हत्या

पांडव नगर हत्याकांड में आरोपी महिला पूनम बताया कि उसका पति रंजन घर की औरतों पर गलत नीयत रखता है। उनके साथ गलत कर रहा था। इसलिए मेरे बेटे ने उसकी हत्या कर दी।

04:17 PM, 28-Nov-2022

अंजन नहीं माना तो उतार दिया पिता को मौत के घाट

इसके बाद मां-बेटे ने अंजन को खत्म करने का निर्णय ले लिया। उन्होंने एक सधी हुई योजना बनाते हुए अंजन की हत्या कर दी। इसके छह महीने बाद रविवार को आरोपी गिरफ्त में आए हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है।

03:05 PM, 28-Nov-2022

अंजन पर था मां-बेटे को अवैध संबंध का शक

अंजन की हत्या के पीछे अवैध संबंध का भी शक जताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बेटे दीपक ने पिता को कई बार इन सब से रोका था लेकिन अंजन नहीं माना।

03:02 PM, 28-Nov-2022

बदबू से बचने के लिए घर में कराया पेंट

पूनम ने अपने बेटे दीपक के साथ मिलकर की अपने पति अंजन दास की हत्या करने के बाद उसके शव के टुकड़ों को फ्रिज में रखा। घर से बदबू न आए इसके लिए पूरे घर में पेंट करवा दिया।

02:56 PM, 28-Nov-2022

शराब में नशे की गोलियां मिलाकर अंजन की पिलाई थी

मां-बेटे ने अंजन दास को शराब में नशे की गोलियां डालकर पिलाई थी। इसके बाद बेचे दीपक ने इसका गला काट दिया। 

02:41 PM, 28-Nov-2022

जब भी कहीं शव के टुकड़े मिलते तो दोनों कहते- पता नहीं किसका है

पांडव नगर व त्रिलोकपुरी के जंगल में जब भी शव का कोई टुकड़ा मिलता था तो आरोपी उसे देखने जाते थे। भीड़ के साथ कहते थे पता नहीं किसका है। मौके पर दोनों घंटों-घंटों रुकते थे। 

02:40 PM, 28-Nov-2022

पूनम का तीसरा पति था अंजन

पूनम ने तीन शादियां की थी। पहला पति सुखदेव था, जो इसे बिहार में छोड़ आया था फिर ये उसकी तलाश में दिल्ली आ गई थी। यहां इसकी दूसरी शादी कल्लू नाम के शख्स से की। कल्लू की लिवर फैलियर होने से मौत हो गई। तीसरी शादी इसने अंजन से की थी। 

02:34 PM, 28-Nov-2022

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

पत्नी पूनम व सौतेले बेटे दीपक ने अंजन दास को पहले शराब पिलाई। शराब में नशे की गोलियां मिला दीं जब पीड़ित बेहोश हो गया तो आरोपियों ने चाकू से गोद कर उसकी हत्या कर दी। इन्होंने चाकू से 10 से 12 हमले किए थे। इसके बाद शव को एक दिन घर में छोड़ दिया। जब शव से पूरा खून निकल गया तो आरोपियों ने दरांती और चाकू से 10 से 12 टुकड़े किए। इसके बाद टुकड़ों को पॉलिथीन में पैक कर फ्रिज में रख दिया। आरोपी अगले तीन-चार दिन तक टुकड़ों को फेंकते रहे। 

02:24 PM, 28-Nov-2022

Pandav Nagar Murder Case: बेटे ने किए थे 10-12 टुकड़े,पत्नी ने पुलिस को बताया- घर की औरतों पर रखता था बुरी नजर

श्रद्धा हत्याकांड की दहशत अभी दिल्ली में खत्म भी नहीं हुई थी कि सोमवार को एक बार फिर इसी तरह की वारदात ने सभी को खौफ में डाल दिया। ईस्ट दिल्ली के पांडव नगर इलाके में छह महीने पहले हुए मर्डर का खुलासा दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने आज कर दिया। इस मामले मां-बेटे को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि बेटे ने मां के साथ मिलकर पिता की हत्या का अंजाम दिया और फिर शव को काट कर सुनसान जगहों पर फेंक दिया। पढ़ें इस खौफनाक वारदात से जुड़ी हर लाइव अपडेट…



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here