[ad_1]
देश के भगोड़े ललित मोदी को सभी लोग आईपीएल के जनक के रूप में भी पहचानते हैं। ललित मोदी ने इस साल बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन के संग अपने रिश्ते का खुलासा कर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। अचानक किए गए एलान से सभी लोग काफी हैरान थे। दोनों के अफेयर की खबरों से पूरे देश में हलचल मच गई थी। जहां लोग अभिनेत्री और आईपीएल फाउंडर को जमकर ट्रोल कर रहे थे, वहीं ललित मोदी अपने रिश्ते को लेकर बयान बाजी करने से जरा भी चूक नहीं रहे थे। ललित मोदी ने तो सुष्मिता को अपनी अर्धांगिनी तक बता दिया था। हालांकि, इतने बवाल के बाद एक दिन अचानक ललित मोदी ने सुष्मिता से जुड़ा सबकुछ अपने सोशल मीडिया से हटा कर बिना कुछ कहे ब्रेकअप का एलान कर दिया था। इतना सब कर इस साल हल्ला मचाने वाले ललित मोदी आज 29 नवंबर को अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर हम आपको उनके जीवन से जुड़े कुछ किस्से बताने जा रहे हैं।
[ad_2]
Source link