[ad_1]
हाइलाइट्स
तीसरे वनडे में ही सकती है बारिश
मैच रद्द हुआ तो भारत हार जाएगा सीरीज
न्यूजीलैंड की टीम 1-0 से आगे है
नई दिल्ली: भारत और न्यूजीलैंड (Ind vs Nz) के बीच तीसरा वनडे मुकाबला बुधवार (29 नवंबर) को हेगले ओवल मैदान पर खेला जाएगा. मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए कहा है कि बुधवार दोपहर में बारिश होने की संभावना है. बता दें कि इससे पहले भी दूसरा वनडे मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था. इस बीच भारतीय टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का कहना है कि यदि बारिश होती है तो उसके बाद हमें शारीरिक और मानसिक रूप से खेलने के लिए तैयार रहना होता है.
अर्शदीप सिंह ने कहा, “मौसम हमारे हाथों में नहीं है. मौसम को हम नियंत्रित नहीं कर सकते. इसलिए यह जरूरी है कि हमे जब भी मौका मिले तो हम अपना सर्वश्रेष्ठ दें. अगर बारिश के कारण खेल में रुकावट आती है तो हमें किसी भी समय शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार रहना होगा. हमारी कोशिश यही रहती है कि हमारी तैयारी में कोई कमी न रह जाए”.
भारत का अगला कप्तान माने जाने वाले केएल राहुल से कहां हुई चूक, टीम इंडिया में उनकी जगह खतरे में
तीसरे वनडे में 70 प्रतिशत बारिश की आशंका
बुधवार को क्रिस्टचर्च में भारी बारिश की संभावना है. बताया गया है कि शुरुआत में मौसम ठीक रहेगा. लेकिन धीरे-धीरे मौसम खराब हो सकता है. बता दें कि अगर इस मुकाबले में बारिश होती है और मुकाबला रद्द जाता है तो भारत यह सीरीज हार जाएगा. क्योंकि भारत पहला वनडे मुकाबले में हार चुका है और दूसरा वनडे रद्द हो गया था. इस हिसाब से न्यूजीलैंड की टीम भारतीय टीम से आगे चल रही है.
दोनों टीमें कुछ इस प्रकार है.
भारतीय टीम : शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन, दीपक हुडा, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, दीपक चाहर, अर्शदीप सिंह, शार्दुल ठाकुर और उमरान मलिक.
न्यूजीलैंड टीम : केन विलियम्सन (कप्तान), फिन एलेन, माइकल ब्रैसवेल, डेवॉन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, टॉम लाथम (विकेटकीपर), एडम मिल्ने, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सेंटनर और टिम साउदी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Arshdeep Singh, IND vs NZ, India vs new zealand, Team india
FIRST PUBLISHED : November 29, 2022, 13:14 IST
[ad_2]
Source link