Home Sports ऋषभ पंत के खराब फॉर्म को लेकर पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज ने भी बहती गंगा में धोए हाथ, बोले- उनके आउट हो जाने से….

ऋषभ पंत के खराब फॉर्म को लेकर पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज ने भी बहती गंगा में धोए हाथ, बोले- उनके आउट हो जाने से….

0
ऋषभ पंत के खराब फॉर्म को लेकर पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज ने भी बहती गंगा में धोए हाथ, बोले- उनके आउट हो जाने से….

[ad_1]

हाइलाइट्स

भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का आखिरी मैच 30 नवंबर को होगा.
न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में 1-0 से बढ़त बना रखी है.

नई दिल्ली. भारत और न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 25 नवंबर को हो गई थी. भारत को पहले ही मैच में मेजबान टीम से हार का सामना करना पड़ा था. वहीं, सीरीज का दूसरा मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया. इस बीच टीम के आक्रामक बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) अपनी खराब फॉर्म को लेकर काफी चर्चा का विषय बने हुए हैं. टी20 वर्ल्ड कप के बाद से ही ट्रोलर्स ने पंत को आडे़ हाथों ले लिया था.

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भी पंत बतौर ओपनर भी फ्लॉप रहे. वहीं, अब मेजबानों के खिलाफ पहले वनडे मैच में भी पंत ने फैंस को निराश किया. प्रशंसकों का मानना है पंत के स्थान पर संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया जाना चाहिए. इस बात को लेकर कई भारतीय दिग्गजों ने भी अपने विचार साझा किए हैं. इस बीच पाकिस्तन के पूर्व दिग्गज दानिश कनेरिया ने भी बहती गंगा में हाथ धो लिए हैं. उन्होंने भी पंत की फॉर्म को लेकर अपनी खरी प्रतिक्रिया दी है.

आगामी सीरीज से पंत को बाहर करना चाहिए- दानिश कनेरिया

पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज ने पंत को लेकर कहा, ‘आगामी सीरीज से पंत को बाहर कर देना चाहिए. इंडिया के पास संजू सैमसन और ईशान किशन जैसे शानदार खिलाड़ी मौजूद हैं. अब इन खिलाड़ियों को मौका देना चाहिए. पंत टेस्ट क्रिकेट के लिए अच्छे खिलाड़ी हैं लेकिन सीमित ओवरों में वह बेहतर नहीं हैं. उनके पवेलियन लौटने से टीम के बाकी खिलाड़ी दबाव में आ जाते हैं. इस वजह से पंत को टीम में रखने का कोई मतलब नहीं. सैमसन टीम के लिए अच्छे विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं.’

श्रीसंत ने टी10 लीग को लेकर गेंदबाजों को बांटा ज्ञान, बोले- यह सबसे तेज प्रारूप है और….

सैमसन को लेकर आकाश चोपड़ा ने भी दिया बयान

तीसरे वनडे में सैमसन को लेकर पूर्व भारतीय दिग्गज आकाश चोपड़ा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. उनका मानना है कि आखिरी वनडे में सैमसन को खिलाना चाहिए. यदि आप ऐसा नहीं करेंगे तो एक बार फिर आपकी आलोचना होगी. भारत और न्यूजीलैंड की टीमें 30 नवंबर को क्राइस्टचर्च में आमने-सामने होंगी.

Tags: Danish Kaneria, India vs new zealand, Rishabh Pant, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here