Home Sports PAK vs ENG: इंग्‍लैंड के खिलाड़ी बीमार पड़े तो लोग बोले…ये सिकनेस बग है या आतंकवादी हमले का असर

PAK vs ENG: इंग्‍लैंड के खिलाड़ी बीमार पड़े तो लोग बोले…ये सिकनेस बग है या आतंकवादी हमले का असर

0
PAK vs ENG: इंग्‍लैंड के खिलाड़ी बीमार पड़े तो लोग बोले…ये सिकनेस बग है या आतंकवादी हमले का असर

[ad_1]

हाइलाइट्स

17 साल बाद टेस्‍ट सीरीज के लिए पाकिस्‍तान पहुंची है इंग्‍लैंड की टीम
रावलपिंडी में गुरुवार से होना है सीरीज का पहला टेस्‍ट मैच
इंग्लैंड के 14 खिलाड़ियों की तबीयत अचानक खराब हो गई है

नई दिल्‍ली. इंग्लैंड की टीम 17 साल बाद टेस्ट सीरीज खेलने पाकिस्‍तान पहुंची है. सीरीज का पहला मैच गुरुवार (1 दिसंबर) से रावलपिंडी में होना है. मैच शुरू होने से 24 घंटे पहले पता चला कि कप्तान बेन स्टोक्स समेत इंग्लैंड के 14 खिलाड़ियों की तबीयत अचानक खराब हो गई है. वे किसी वायरस की चपेट में आ गए हैं. इसी बीच, पाकिस्तान के शहर क्वेटा में पुलिस की गाड़ी पर बम से आत्मघाती हमला होने की खबर भी आ गई. इस बम विस्फोट में 3 लोगों की मौत हुई और कई घायल हो गए. अब इन दो मामलों को आपस में जोड़ लोग सोशल मीडिया पर रिएक्शन दे रहे हैं.

एक यूजर ने ट्वीट किया, ‘ये सिकनेस बग है या आतंकवादी हमले का असर?’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘इंग्लैंड टीम पाकिस्तान में है, फिर से दौरा रद्द हो सकता है.’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘बॉबिस्तान कंट्री पाकिस्तान क्रिकेट खेलने के लिए महफूज नहीं है.’ बता दें कि इंग्लैंड ने मंगलवार को ही पहले टेस्‍ट के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान किया था और उसमें से 7 खिलाड़ी अब वायरस की चपेट में हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कप्तान बेन स्टोक्स, मोईन अली जैसे खिलाड़ियों की हालत ठीक नहीं हैं और वे पहले टेस्ट में हिस्सा लेने लायक स्थिति में नहीं हैं. वायरस की वजह से बुधवार को इंग्‍लैंड की पूरी टीम नेट प्रैक्टिस के लिए भी नहीं उतर पाई. टीम के प्रवक्ता डैनी रेयूबेन ने एक बयान में कहा कि जो खिलाड़ी अस्वस्थ हैं, उन्हें आराम करने के लिये होटल में रूकने की सलाह दी गई है.

Tags: Babar Azam, Ben stokes, Pakistan cricket, Pakistan vs England



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here