[ad_1]
हाइलाइट्स
भारतीय दिग्गज संदीप पाटिल ने इंग्लिश गेंदबाज को जमाए थे ओवर में 6 चौके.
मैनचेस्टर में 1982 के टेस्ट मैच के दौरान संदीप ने यह कमाल किया था .
नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट टीम की गेंदबाजी को दुनिया में सबसे ज्यादा ताकतवर माना जाता है. इंग्लैंड की टीम ने उसी के घर पर घुसकर उनके गेंदबाजों की ऐसी पिटाई की जिसने टेस्ट क्रिकेट में नया रिकॉर्ड बना डाला. एक दिन में इंग्लैंड की टीम ने 500 रन बनाने का कमाल कर दिया जो इससे पहले टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में कभी नहीं हुआ था. इस मैच में इंग्लैंड के हैरी ब्रूक ने साउद शकील के 1 ओवर में 6 चौके जमाए वैसे ऐसा ही कुछ कमाल भारतीय दिग्गज ने इंग्लैंड के खिलाफ 40 साल पहले कर दिखाया था.
गुरुवार 1 दिसंबर को रावलपिंडी में खेले जा रहे टेस्ट मैच के पहले दिन इंग्लैंड के हैरी ब्रूक ने एक ओवर में 6 लगातार चौके जमाने का कमाल कर दिखाया. टेस्ट क्रिकेट में वह ऐसा कर इतिहास के पन्नों में नाम दर्ज कराया. भारतीय दिग्गज संदीप पाटिल ने साल 1982 में इंग्लैंड की टीम के खिलाफ ही यह ऐतिहासिक कारनामा कर दिखाया था. 196 गेंद पर इस दिग्गज ने 18 चौके और 2 छक्के की मदद से 129 रन की नाबाद पारी खेली थी.
पाटिल ने अंग्रेज गेंदबाज की लगाई थी क्लास
भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में 24 से 28 जून 1982 के बीच खेला गया टेस्ट मैच वैसे तो ड्रॉ रहा था लेकिन इसके बाद भी इसे हमेशा ही याद किया जाता है. इसकी वजह हैं संदीप पाटिल. इस भारतीय धुरंधर ने सातवें नंबर पर आकर शतक जमाया था. 129 रन की पारी के दौरान इंग्लिश गेंदबाज बॉल विल्स के ओवर में 6 चौके जमाए थे. हालांकि यह चौके लगातार नहीं थे क्योंकि चौथी गेंद डॉट थी लेकिन ओवर में 1 नो बॉल था जिसपर पाटिल ने चौका लगाया था, ओवर में कुल 6 चौके पूरे जमाए गए थे.
टेस्ट मैच के ओवर में लगातार 6 चौके
पाकिस्तान के यूनिस खान को साल 2001 में न्यूजीलैंड के क्रेग मैक मिलन ने लगातार 6 गेंद पर 6 चौके लगाए थे. नहीं साल 2003 में वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा ने साउथ अफ्रीका के रोबिन पीटरसन को 6 गेंद पर 6 चौके जमाए थे. वेस्टइंडीज के विस्फोटक ओपनर क्रिस गेल ने 2004 में इंग्लैंड के मैथ्यू होगार्ड के खिलाफ लगातार 6 चौके जमाए थे. श्रीलंका के पूर्व ओपनर सनथ जयसूर्या ने 2007 में इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन के ओवर में ऐसा ही कुछ किया था.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: India Vs England, Sandeep Patil, Team india
FIRST PUBLISHED : December 01, 2022, 18:55 IST
[ad_2]
Source link