[ad_1]
मध्यप्रदेश को बाघों के घर के रूप में जाना जाता है। देश में सबसे ज्यादा बाघ मध्यप्रदेश में पाए जाते हैं। प्रदेश में 6 टाइगर रिजर्व हैं। अक्सर प्रदेश के टाइगर रिजर्व से बाघों की अठखेलियों के खूबसूरत वीडियो वायरल होते रहते हैं। हाल ही में पन्ना जिले में स्थित पन्ना टाइगर रिजर्व से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें तीन बाघ पार्क की सड़क पर मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान रास्ते में बैठे बाघों ने पर्यटकों का रास्ता रोक लिया। हालांकि पर्यटकों ने इस रोमांचक नजारे को खूब एंजॉय किया। सैलानियों ने बाघों की अठखेलियों का वीडियो बनाया है, जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
[ad_2]
Source link