[ad_1]
हाइलाइट्स
तमिलनाडु अपना पहला मैच 13 दिसंबर को हैदराबाद के खिलाफ खेलेगा.
रविचंद्रन अश्विन और वाशिंगटन सुंदर जब उपलब्ध होंगे, तब टीम से जुड़ेंगे.
चेन्नई. बल्लेबाज बाबा इंद्रजीत रणजी ट्रॉफी के आगामी सत्र में तमिलनाडु की कमान संभालेंगे जबकि बाएं हाथ के स्पिनर आर साई किशोर टीम के उपकप्तान होंगे. तमिलनाडु के चयनकर्ताओं द्वारा शुक्रवार (2 दिसंबर) को घोषित टीम में बल्लेबाज अफ्फान खादर, स्पिनर अजीत राम और तेज गेंदबाज त्रिलोक नाग जैसे नए चेहरे शामिल है. चोट के कारण सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी जैसे टूर्नामेंटों में टीम से बाहर रहे अनुभवी हरफनमौला विजय शंकर की टीम में वापसी हुई है.
तमिलनाडु को आक्रामक बल्लेबाज एम शाहरुख खान की कमी खलेगी, जो घुटने की चोट के कारण बाहर हैं. तमिलनाडु क्रिकेट संघ के मानद सचिव आर आई पलानी ने यहां एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन और वाशिंगटन सुंदर जब चयन के लिए उपलब्ध होंगे. तब टीम से जुड़ेंगे.
तमिलनाडु अपना पहला मैच 13 दिसंबर को हैदराबाद के खिलाफ खेलेगा. टीम को इसके बाद आंध्र (20 दिसंबर) और दिल्ली (27 दिसंबर) का सामना करना है.
बता दें कि बाबा इंद्रजीत एक स्थिर बल्लेबाज हैं, जो कभी-कभार विकेटकीपिंग भी कर सकते हैं. वह लेग स्पिन गेंदबाजी भी कर सकते हैं. इंद्रजीत ने 2014 में एस बद्रीनाथ के राज्य से बाहर चले जाने के बाद तमिलनाडु के मध्य क्रम में अपनी मजबूत जगह बनाई है. चेन्नई में टर्निंग पिचों पर तैयार हुए इंद्रजीत अपने पैरों का उपयोग करने में माहिर हैं. वह तमिलनाडु में स्पिन के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं.
IND A vs BAN A: रवींद्र जडेजा की जगह लेने को तैयार ऑलराउंडर, बांग्लादेश के खिलाफ झटके 9 विकेट
उन्होंने 2017-18 में अपने खेल में सुधार किया, जब उन्होंने अपने दलीप ट्रॉफी की शुरुआत में गुलाबी गेंद के खिलाफ दोहरा शतक जड़ा और बाद में बीकेसी मैदान पर मुंबई के खिलाफ 152 रनों की यादगार पारी खेली.
शुरुआती तीन मैचों के लिए तमिलनाडु की टीम :
बाबा इंद्रजीत (कप्तान), आर साई किशोर (उप-कप्तान), बाबा अपराजित, बी साई सुदर्शन, एन जगदीसन (विकेटकीपर). प्रदोष रंजन पॉल, एनएस चतुर्वेद, अफ्फान खादर, विजय शंकर, आर केविन (विकेटकीपर), अजीत राम, संदीप वॉरियर, अश्विन क्रिस्ट, एल विग्नेश, त्रिलोक नाग.
(भाषा के इनपुट के साथ)
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: BCCI, Ranji Trophy, Ravichandran ashwin, Shahrukh khan, Vijay shankar, Washington Sundar
FIRST PUBLISHED : December 02, 2022, 23:39 IST
[ad_2]
Source link