Home World Jackpot: बेटी के जन्म के साथ ही मां को मिली ये बड़ी खुशखबरी, पल भर में बदल गई पूरी जिंदगी

Jackpot: बेटी के जन्म के साथ ही मां को मिली ये बड़ी खुशखबरी, पल भर में बदल गई पूरी जिंदगी

0
Jackpot: बेटी के जन्म के साथ ही मां को मिली ये बड़ी खुशखबरी, पल भर में बदल गई पूरी जिंदगी

[ad_1]

Trending News: बेटियों के जन्म को घर में मां लक्ष्मी के आगमन की तरह माना जाता है. बड़े-बुजर्गों की ये कहावत अमेरिका के नार्थ कैरोलीना में सच साबित हुई है. एक महिला ने जैसे ही अपनी बेटी को जन्म दिया उसकी किस्मत ने उसका साथ देना शुरू कर दिया. बेटी के जन्म के कुछ ही घंटों बाद महिला 80 लाख रुपये की मालकिन बन गई. जिसके बाद से वह अपनी बेटी को लकी चार्म बता रही है. आइये आपको विस्तार से बताते हैं इस दंग कर देने वाले किस्से के बारे में.

पल भर में बदल गई जिंदगी

यह चौंका देने वाली घटना अमेरिका के नॉर्थ कैरोलीना में सामने आई है. 28 साल की ब्रेंडा ने 9 नवंबर की सुबह अपनी बेटी को जन्म दिया. 9 नवंबर की शाम ही ब्रेंडा के पास कॉल आई और उसे बताया गया कि आपने लॉटरी जीत ली है. लॉटरी का इनाम 80,000 पाउंड (लगभग 80 लाख रुपये) था. सारी कटौती के बाद ब्रेंडा को करीब 53 लाख रुपये मिले. 30 नवंबर को उनके खाते में लॉटरी में जीती सारी रकम ट्रांसफर भी हो गई.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ब्रेंडा की कहानी

बेटी के जन्म के साथ ही ब्रेंडा के जैकपॉट लगने की कहानी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. द मिरर के मुताबिक, इनाम जीतने के बाद ब्रेंडा की खुशी का ठिकाना नहीं है. ब्रेंडा ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि बेटी ने उनकी जिंदगी ही बदल दी और किस्मत उनके साथ हो गई. ब्रेंडा ने अपनी बेटी का आभार भी जताया. ब्रेंडा ने कहा कि उनकी बेटी उनके लिए लकी चार्म है.

किसी चमत्कार से कम नहीं

बेटी का जन्म और ब्रेंडा की लॉटरी लगना किस्मत का ही खेल है. घर में आई दोहरी खुशी से पुरा परिवार फूले नहीं समा रहा. ब्रेंडा ने कहा कि वे लॉटरी में जीती हुई रकम से अपना कर्ज चुकाएंगी. कर्ज चुकाने के बाद वे अपने अन्य काम की तरफ देखेंगी. ब्रेंडा पहले से ही दो बच्चों की मां हैं. बेटी के जन्म के साथ लॉटरी जीतना ब्रेंडा के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं है.

पाठकों की पहली पसंद Zeenews.com/Hindi – अब किसी और की ज़रूरत नहीं

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here