Home Breaking News Clean Air Survey: वायु गुणवत्ता सुधार मामले में यह शहर अव्वल, 174 शहरों की सूची में टॉप-2 पर UP का कब्जा

Clean Air Survey: वायु गुणवत्ता सुधार मामले में यह शहर अव्वल, 174 शहरों की सूची में टॉप-2 पर UP का कब्जा

0

[ad_1]

नगर आयुक्त संजय चौहान को ओडिशा में सम्मानित करते विशिष्ट अतिथिगण

– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

वायु गुणवत्ता सुधार में मुरादाबाद ने देश में पहला स्थान प्राप्त किया है। पार्कों के सुंदरीकरण, सड़कों की साफ-सफाई, पानी छिड़काव समेत वायु गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए नगर निगम और स्मार्ट सिटी द्वारा शहर में किए गए कार्य की बदौलत महानगर को यह सफलता मिली है। भुवनेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में ओडिशा के वन एवं पर्यावरण मंत्री ने नगर आयुक्त संजय चौहान को 75 लाख रुपये का चेक और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। वहीं, दूसरे नंबर पर यूपी का फिरोजाबाद (166.50) और तीसरे पर महाराष्ट्र का अमरावती (165.00) रहा।
देश के दस लाख से कम की आबादी वाले 174 शहरों में केंद्रीय पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के द्वारा स्वच्छ वायु सर्वेक्षण का सर्वे कार्य कराया गया था। नगर निगम के पर्यावरण अभियंता राजीव कुमार राठी ने बताया कि इसमें ग्रामीण क्षेत्र शामिल नहीं हैं। सर्वेक्षण के पूर्व शहर के विभिन्न बिंदुओं पर ऑनलाइन रिपोर्ट मांगी गई। शहर में वायु गुणवत्ता सुधार को लेकर कराए गए कार्यों आदि का ब्योरा लिया गया। 64 बिंदुओं पर मांगी गई इस रिपोर्ट को तैयार कर भेजने में सात दिन में पोर्टल का डाटा पूर्ण हो सका था। इसी के आधार पर मंत्रालय की ओर से टीम भेज कर गोपनीय सर्वे भी कराया गया।

सर्वे रिपोर्ट के आधार पर मुरादाबाद को 200 अंक में से 176.20 अंक मिले। जो देश के अन्य शहरों से अधिक रहे। इसी आधार पर मुरादाबाद को स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में राष्ट्रीय स्तर पर पहला स्थान दिया गया। इस उपलब्धि पर ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में ओडिशा के पर्यावरण एवं वन मंत्री भूपेंद्र यादव और ओडिशा के गवर्नर प्रो. गणेशीलाल ने मुरादाबाद के नगर आयुक्त संजय चौहान को एक प्रमाणपत्र और 75 लाख रुपये का चेक प्रदान कर सम्मानित किया।

ये किया गया कार्य 
सड़कों के गड्ढों का समय से भराव, किनारे से किनारे तक इंटर लाकिंग या सीसी, साइड पटरी पर ग्रीन बेल्ट का निर्माण, प्रमुख सड़कों की मशीनों से सफाई, पेड़ों की धुलाई, नया और पुराना कूड़ा प्रबंधन, शहर के 24 नालों में नवंबर 2021 से लगातार फाइटो एवं बायोरेमेडिएशन शोधन से हाइड्रोजन सल्फाइड एवं अमोनिया गैसों के उत्सर्जन में कमी पाई गई। कचरे को जलाने से रोके जाने पर दंडात्मक कार्रवाई की गई। जिसमें 8.74 लाख रुपये जुर्माने के रूप में जमा कराया गया।

यह भी रहे सर्वे के बिंदु
-पीएम-10 में 36 प्रतिशत कमी है। ग्रीन हैरिटेज ड्र्रैंगल, सड़कों की धुलाई, कचरा जलाने में कमी, वाहन प्रदूषण में कमी, प्रमुख सड़कें जहां ट्रैफिक अधिक रहता है वहां धूल की कमी।

विस्तार

वायु गुणवत्ता सुधार में मुरादाबाद ने देश में पहला स्थान प्राप्त किया है। पार्कों के सुंदरीकरण, सड़कों की साफ-सफाई, पानी छिड़काव समेत वायु गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए नगर निगम और स्मार्ट सिटी द्वारा शहर में किए गए कार्य की बदौलत महानगर को यह सफलता मिली है। भुवनेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में ओडिशा के वन एवं पर्यावरण मंत्री ने नगर आयुक्त संजय चौहान को 75 लाख रुपये का चेक और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। वहीं, दूसरे नंबर पर यूपी का फिरोजाबाद (166.50) और तीसरे पर महाराष्ट्र का अमरावती (165.00) रहा।

देश के दस लाख से कम की आबादी वाले 174 शहरों में केंद्रीय पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के द्वारा स्वच्छ वायु सर्वेक्षण का सर्वे कार्य कराया गया था। नगर निगम के पर्यावरण अभियंता राजीव कुमार राठी ने बताया कि इसमें ग्रामीण क्षेत्र शामिल नहीं हैं। सर्वेक्षण के पूर्व शहर के विभिन्न बिंदुओं पर ऑनलाइन रिपोर्ट मांगी गई। शहर में वायु गुणवत्ता सुधार को लेकर कराए गए कार्यों आदि का ब्योरा लिया गया। 64 बिंदुओं पर मांगी गई इस रिपोर्ट को तैयार कर भेजने में सात दिन में पोर्टल का डाटा पूर्ण हो सका था। इसी के आधार पर मंत्रालय की ओर से टीम भेज कर गोपनीय सर्वे भी कराया गया।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here