Home Sports रावलपिंडी टेस्ट में हैरी ब्रूक का डबल धमाका, इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ नाम

रावलपिंडी टेस्ट में हैरी ब्रूक का डबल धमाका, इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ नाम

0
रावलपिंडी टेस्ट में हैरी ब्रूक का डबल धमाका, इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ नाम

[ad_1]

हाइलाइट्स

रावलपिंडी टेस्ट में हैरी ब्रूक का डबल धमाका
इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ नाम
मध्यक्रम के होनहार बल्लेबाज हैं ब्रूक

नई दिल्ली. पाकिस्तान और इंग्लैंड (Pakistan vs England) के बीच जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला एक दिसंबर से रावलपिंडी स्थित रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम (Rawalpindi Cricket Stadium) में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में बल्लेबाजों की धूम देखी जा रही है. इंग्लिश टीम के लिए पहली पारी में जहां शीर्ष क्रम के चार बल्लेबाजों ने सैकड़ा लगाया. वहीं मेजबान टीम के भी बल्लेबाज पहली पारी में जबर्दस्त लय में नजर आए.

ग्रीन टीम के लिए अब्दुल्ला शफीक (114), इमाम उल हक (121) और कैप्टन बाबर आजम (136) ने उम्दा बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा है. दोनों टीमों के लिए रावलपिंडी टेस्ट में अबतक सर्वोच्च स्कोरर इंग्लिश बल्लेबाज हैरी ब्रूक (Harry Brook) हैं. उन्होंने टीम के लिए पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 116 गेंद में 131.89 की स्ट्राइक रेट 153 रनों की विस्फोटक शतकीय पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 19 चौके और पांच गगनचुंबी छक्के निकले.

यह भी पढ़ें- VIDEO: बल्‍लेबाजी के बाद लैबुशेन की गजब की फील्डिंग, चीते की तेजी से पकड़ा कैच

हैरी ब्रूक ने रचा इतिहास:

रावलपिंडी टेस्ट में हैरी ब्रूक ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए इतिहास रच दिया है. वह इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में सबसे तेज 150 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ महज 115 गेंदों का सामना करते हुए इस आंकड़े को छुआ है. इससे पहले यह खास उपलब्धि कैप्टन बेन स्टोक्स के नाम दर्ज थी. उन्होंने साल 2016 में 150 रन के आंकड़े को 135 गेंदों में प्राप्त किया था.

रावलपिंडी टेस्ट में ब्रूक का डबल धमाका:

रावलपिंडी में उनके एक ओवर में लगाए गए छह चौके को छोड़ दें तो उन्होंने 83वें ओवर में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए एक खास कारनामा किया. उन्होंने ग्रीन टीम के लिए 83वां ओवर डालने आए जाहिद महमूद के ओवर में कुल 27 रन बटोरे. इंग्लिश बल्लेबाज द्वारा एक ओवर में बनाया गया यह सर्वाधिक स्कोर है.

इससे पहले यह खास उपलब्धि इयान बॉथम और ब्रूक के ही नाम दर्ज थी. बॉथम ने साल 1986 में डेरेक स्ट्रिलिंग के खिलाफ यह खास करिश्मा किया था. वहीं ब्रूक ने जारी टेस्ट के पहले दिन ही जलवा बिखरते हुए यह खास कारनामा किया है.

ब्रूक के इस सराहनीय कार्य का चर्चा अभी खत्म भी नहीं हुआ था कि उन्होंने दूसरे दिन फिर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 27 रन कूट डाले. इसके साथ ही वह करीब 145 साल बाद टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में दो बार 24 या 24 से अधिक रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं.

Tags: England, Pakistan, Pakistan vs England

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here