Home Sports IND vs BAN: कुलदीप सेन वर्ल्ड कप में नहीं चुने जाने के बाद हो गए थे निराश, ऐसे की टीम इंडिया में वापसी

IND vs BAN: कुलदीप सेन वर्ल्ड कप में नहीं चुने जाने के बाद हो गए थे निराश, ऐसे की टीम इंडिया में वापसी

0
IND vs BAN: कुलदीप सेन वर्ल्ड कप में नहीं चुने जाने के बाद हो गए थे निराश, ऐसे की टीम इंडिया में वापसी

[ad_1]

हाइलाइट्स

कुलदीप आईपीएल 2022 में राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा थे
लिस्ट-ए क्रिकेट में अब तक किया है बेहतरीन प्रदर्शन

नई दिल्ली. कुलदीप सेन (Kuldeep Sen) का आखिरकार सपना पूरा हो गया. बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे में (IND vs BAN) उन्हें प्लेइंग-11 में मौका मिला. 26 साल का मप्र का यह तेज गेंदबाज इसके साथ इंटरनेशनल डेब्यू कर रहा है. पिछले दिनों ऑस्ट्रेलिया में हुए टी20 वर्ल्ड कप में भी उन्हें टीम में चुने जाने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका था, पर वे इससे निराश नहीं हुए और घरेलू टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करके सेलेक्टर्स का ध्यान अपनी ओर खींचा. पहले मैच में बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. हालांकि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं. बतौर विकेटकीपर पहले मैच में केएल राहुल को मौका दिया गया है. कुलदीप वनडे खेलने वाले भारत के 250वें खिलाड़ी बने.

कुलदीप सेन को जब टी20 वर्ल्ड कप में मौका नहीं मिला, तो उन्होंने पूरा ध्यान टी20 मुश्ताक अली ट्रॉफी पर लगाया और यहां अच्छा प्रदर्शन करके सबको प्रभावित किया. यह तेज गेंदबाज अब तक 13 लिस्ट-ए मैच में 23 की औसत से 25 विकेट ले चुका है. 36 रन देकर 5 विकेट बेस्ट प्रदर्शन है. वे 2 बार 4 और एक बार 5 विकेट ले चुके हैं, इससे उनके बेहतरीन प्रदर्शन का पता चलता है. वहीं फर्स्ट क्लास के 17 मैच में उन्होंने 52 जबकि टी20 के 30 मैच में 22 विकेट लिए हैं. 20 रन देकर 4 विकेट सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है.

जहीर भी मान चुके हैं लोहा
पूर्व भारतीय दिग्गज जहीर खान ने कहा था कि कुलदीप सेन के बाद पास अच्छी गति है. ऐसे में वे इंटरनेशनल क्रिकेट में अलग पहचान बना सकते हैं. आईपीएल 2022 की बात करें, तो कुलदीप को राजस्थान रॉयल्स में 20 लाख रुपए में अपनी टीम में शामिल किया था. उन्हें 7 मैच में खेलने का मौका भी मिला था. कुलदीप ने इस दौरान 30 की औसत से 8 विकेट भी झटके थे. 20 रन देकर 4 विकेट बेस्ट प्रदर्शन रहा था. राजस्थान की टीम ने टी20 लीग में फाइनल तक का सफर तय किया था.

IND vs BAN 1st ODI LIVE SCORE: भारत की बल्लेबाजी शुरू, रोहित-शिखर धवन की ओपनिंग जोड़ी क्रीज पर उतरी

पिता की है सैलून की दुकान
रीवा के रहने वाले कुलदीप सेन के लिए यहां तक पहुंचना कभी आसान नहीं रहा. उनके पिता सैलून की दुकान चलाते हैं. उनके पिता रामलाल सेन ने न्यूज18 से बात करते हुए कहा कि उन्हें अपने बेटे पर गर्व है. उसने यहां तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहतन की है और उसके संघर्ष करना पड़ा. उम्मीद है कि वह भारत की ओर से अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब रहेगा.

Tags: Bangladesh, India vs Bangladesh, Rohit sharma, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here