[ad_1]
Virender Sehwag tweet on Anil Kumble : टीम इंडिया के पूर्व धुरंधर ओपनर वीरेंद्र सहवाग सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. वह अक्सर फोटो-वीडियो शेयर करते हैं तो कभी-कभी ट्विटर पर मैच को लेकर अपनी राय भी देते हैं. इस बीच उन्होंने रविवार को एक पुराने मैच का स्कोरकार्ड शेयर किया. इस पर कई यूजर्स ने रिप्लाई लिखे लेकिन एक यूजर के रिप्लाई को देखकर सहवाग से भी रहा नहीं गया और उन्होंने उसे जवाब दे दिया.
सहवाग ने किया रिप्लाई
सहवाग ने भारत-पाकिस्तान के पुराने मैच का स्कोरकार्ड शेयर किया. उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा, ‘स्कोरकार्ड को भूल जाइए. टीम इंडिया की इस प्लेइंग-XI के बारे में क्या कॉमन है. क्या कोई बता सकता है?’ इस पर एक यूजर ने रिप्लाई में लिखा- टीम में केवल एक स्पिनर हरभजन सिंह हैं. सहवाग ने इसके जवाब में लिखा, ‘हाहा, नहीं यार.. अनिल भाई गुस्सा करेंगे. टेस्ट क्रिकेट में भारत के महानतम मैच विनर.’
Forget the scorecard, one very interesting thing about this Indian 11.
Can you point out ? pic.twitter.com/1pQsNhOuDG— Virender Sehwag (@virendersehwag) December 4, 2022
लाहौर टेस्ट मैच का है स्कोरकार्ड
सहवाग ने जिस मैच के स्कोरकार्ड का स्क्रीनशॉट शेयर किया है, वह पाकिस्तान के खिलाफ लाहौर में खेले गए टेस्ट मैच का है. साल 2006 में खेली गई उस टेस्ट सीरीज का यह पहला मुकाबला था जो ड्रॉ रहा. इसमें पाकिस्तान ने 7 विकेट पर 679 रन बनाकर पारी घोषित की. इसके बाद सहवाग और राहुल द्रविड़ ऐसे जमे कि भारत का स्कोर 400 के पार पहुंचा दिया. भारत ने अंतिम दिन तक अपनी पहली पारी में 77.2 ओवर में 1 विकेट पर 410 रन बनाए थे और मैच ड्रॉ समाप्त हुआ.
Haha, nahi yaar.. Anil Bhai gussa karenge… India’s greatest match winner in Test cricket
— Virender Sehwag (@virendersehwag) December 4, 2022
प्लेयर ऑफ द मैच बने सहवाग
लाहौर में खेले गए उस मुकाबले में सहवाग 247 गेंदों पर 254 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने अपनी पारी में 47 चौके और एक छक्का लगाया. खास बात है कि वह खेले भी 100 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट और वह भी टेस्ट फॉर्मेट में. उनका स्ट्राइक रेट 102.8 का रहा. सहवाग को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. द्रविड़ 233 गेंदों पर 19 चौकों की मदद से 128 रन बनाकर नाबाद लौटे. पाकिस्तान के लिए 4 बल्लेबाज यूनिस खान, मोहम्मद यूसुफ, शाहिद अफरीदी और कामरान अकमल ने शतक जमाए थे.
पाठकों की पहली पसंद Zeenews.com/Hindi– अब किसी और की ज़रूरत नहीं
[ad_2]
Source link