Home Breaking News BSNL Recharge Plan: बीएसएनएल का किफायती रिचार्ज प्लान, कम कीमत में मिलेगी एक साल की वैलिडिटी और डेली 2GB डाटा

BSNL Recharge Plan: बीएसएनएल का किफायती रिचार्ज प्लान, कम कीमत में मिलेगी एक साल की वैलिडिटी और डेली 2GB डाटा

0
BSNL Recharge Plan: बीएसएनएल का किफायती रिचार्ज प्लान, कम कीमत में मिलेगी एक साल की वैलिडिटी और डेली 2GB डाटा

[ad_1]

भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने अपने सस्ते प्रीपेड प्लान्स के मामले में जियो और एयरटेल को भी पीछे छोड़ दिया है। बीएसएनएल ग्राहकों की पसंद और जरूरत के हिसाब से कई सारे सस्ते प्रीपेड रिचार्ज प्लान ऑफर करता है, जिनमें एक महीने से लेकर एक साल की वैलिडिटी वाले प्लान्स भी शामिल हैं। यदि आप बीएसएनएल के ग्राहक हैं और किफायती रिचार्ज प्लान की तलाश में हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको बीएसएनएल के एक खास रिचार्ज प्लान के बारे में बताने वाले हैं, जिसमें कम खर्चे पर आपको ढेरों बेनिफिट्स जैसे डेली अधिक डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। चलिए जानते हैं इस प्लान के बारे में…

 

बीएसएनएल के इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान की कीमत मात्र 1,515 रुपये है। बीएसएनएल के इस किफायती रिचार्ज प्लान में पूरे 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। प्लान के साथ रोजाना 2 जीबी हाई स्पीड डाटा मिलता है। यानी कि आपको एक साल के लिए  730 जीबी डाटा का बेनिफिट मिल रहा है। हालांकि, डेली डाटा लिमिट खत्म होने पर यह स्पीड घटकर 40kbps रह जाती है। 

बीएसएनएल के 1,515 रुपये वाले रिचार्ज प्लान के साथ आपको कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है। हालांकि, इस किफायती प्लान के साथ ओटीटी का लाभ नहीं मिलता है। साथ ही प्लान में एसएमएस की सुविधा भी नहीं है। 

1,499 रुपये वाला प्लान 

1,515 रुपये के साथ कंपनी एक और 1499 रुपये कीमत वाला प्लान ऑफर करती है। हालांकि, इस प्लान के साथ थोड़ी कम वैलिडिटी देखने मिलती है। प्लान में आपको 336 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। प्लान के साथ 100 एसएमएस प्रतिदिन और 24 जीबी डाटा मिलता है। इस प्लान को सेकेंडरी सिम के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है, क्योंकि प्लान के साथ डाटा के साथ-साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा है। 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here