Home Breaking News Portugal vs Switzerland Live Score: स्विट्जरलैंड के खिलाफ पुर्तगाल 2-0 से आगे, गोंजालो रामोस और पेपे के गोल

Portugal vs Switzerland Live Score: स्विट्जरलैंड के खिलाफ पुर्तगाल 2-0 से आगे, गोंजालो रामोस और पेपे के गोल

0
Portugal vs Switzerland Live Score: स्विट्जरलैंड के खिलाफ पुर्तगाल 2-0 से आगे, गोंजालो रामोस और पेपे के गोल

[ad_1]

01:06 AM, 07-Dec-2022

Portugal vs Switzerland Live Score: पेपे ने किया शानदार गोल

पुर्तगाल के 39 वर्षीय डिफेंडर पेपे ने हेडर से शानदार गोल किया। ब्रुनो फर्नांडीस की कॉर्नर किक पर उन्होंने हवा में उछलते हुए गेंद को सिर से मारा और गोलपोस्ट में पहुंचा दिया। पुर्तगाल मैच में अब 2-0 से आगे हो गया है।

12:49 AM, 07-Dec-2022

Portugal vs Switzerland Live Score: पुर्तगाल ने किया पहला गोल

पुर्तगाल ने मैच में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। उसने 17वें मिनट में बढ़त हासिल कर ली। गोंजालो रामोस ने शानदार गोल किया। उन्होंने जोआओ फेलिक्स के पास पर शानदार गोल दागा। गोंजालो रामोस को इस मैच में दिग्गज क्रिस्टियानो रोनाल्डो की जगह उतारा गया है।

रोनाल्डो 2008 के बाद टीम में होने के बाद पहली बार किसी मेजर इवेंट (यूरो कप या विश्व कप) में पुर्तगाल के लिए शुरुआती एकादश में नहीं हैं। 31 मैचों का सिलसिला आज टूट गया। पिछली बार भी 14 साल पहले स्विट्जरलैंड के ही खिलाफ शुरुआती एकादश में नहीं थे।

12:31 AM, 07-Dec-2022

Portugal vs Switzerland Live Score: पहले हाफ का खेल शुरू

पुर्तगाल और स्विट्जरलैंड के बीच पहले हाफ का खेल शुरू हो गया है। रोनाल्डो के बगैर उतरी पुर्तगाल की टीम मैच के शुरुआत में बढ़त लेना चाहेगी। दूसरी ओर, अपनी मजबूत डिफेंस के लिए प्रसिद्ध स्विट्डजलैंड की टीम उसे कोई मौका नहीं देना चाहेगी।

12:25 AM, 07-Dec-2022

Portugal vs Switzerland Live Score: दोनों टीमों की शुरुआती एकादश

पुर्तगाल: डिओगो कोस्टा (गोलकीपर) डिओगो डालोट, रुबेन डियाज, पेपे (कप्तान), राफेल गुएरेरो, विलियम कार्वाल्हो, ओटावियो, ब्रूनो फर्नांडीस, बर्नार्डो सिल्वा, जोआओ फेलिक्स, गोंसालो रामोस।

स्विट्जरलैंड: यान सोमर (गोलकीपर), एडमिल्सन फर्नांडीस, फैबियन शाएर, मैनुअल अकांजी, रिकार्डो रोड्रिगेज, रेमो फ्रीलर, ग्रैनिट जाका (कप्तान), जिब्रिल सो, जादरान शकीरी, रुबेन वर्गास, ब्रील एम्बोलो।

12:22 AM, 07-Dec-2022

Portugal vs Switzerland Live Score: रोनाल्डो को शुरुआती एकादश में नहीं मिली जगह


क्रिस्टियानो रोनाल्डो
– फोटो : सोशल मीडिया

क्रिस्टियानो रोनाल्डो को मंगलवार को स्विट्जरलैंड के खिलाफ विश्व कप के अंतिम 16 मुक़ाबले के लिए पुर्तगाल के शुरुआती लाइन-अप से बाहर रखा गया। उनकी जगह गोंसालो रामोस ने का चयन किया गया है। 37 साल के रोनाल्डो पांच विश्व कप में स्कोर करने वाले एकमात्र व्यक्ति हैं। रोनाल्डो अंतिम ग्रुप मैच में रिप्लेस किए जाने के बाद अपनी नाराजगी जाहिर की थी। इस कारण कोच फर्नांडो सैंटोस उन्हें नाराज हैं।

12:16 AM, 07-Dec-2022

Portugal vs Switzerland Live Score: स्विट्जरलैंड के खिलाफ पुर्तगाल 2-0 से आगे, गोंजालो रामोस और पेपे के गोल

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। कतर में चल रहे फुटबॉल विश्वा कप के आखिरी प्री-क्वार्टर फाइनल मैच में पुर्तगाल के सामने स्विट्जरलैंड की चुनौती है। दोनों टीमों की नजर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने पर है। पुर्तगाल 2006 के बाद से अंतिम-8 में नहीं पहुंच सका है। वह 2010 और 2018 में प्री-क्वार्टर फाइनल से बाहर हो गया था। वहीं, स्विट्जरलैंड की टीम 1934, 1938 और 1954 में क्वार्टर फाइनल तक पहुंची थी।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here