[ad_1]

शार्दुल ठाकुर और रोहित शर्मा
– फोटो : अमर उजाला
ख़बर सुनें
विस्तार
एक और सीरीज में टीम इंडिया को हार मिली है। टी20 विश्व कप के न्यूजीलैंड में वनडे सीरीज गंवाने के बाद अब बांग्लादेश में भारतीय टीम को शिकस्त मिली है। बांग्लादेश ने लगातार दो वनडे मैचों में हराकर सीरीज को अपने नाम कर लिया है। उसने लगातार दूसरी बार टीम इंडिया को द्विपक्षीय वनडे सीरीज में हराया है। पिछली बार 2015 में भारत हारा था। उस समय महेंद्र सिंह धोनी कप्तान थे। पहले मैच की तरह ही इस मैच में भी गेंदबाजों ने शुरुआती ओवरों में शानदार प्रदर्शन किया और अंत में बेदम साबित हुए।
पहले वनडे में भारत ने 186 रन बनाए थे। 187 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेशी टीम के 139 रन पर नौ विकेट गिर गए थे। वहां से मेहदी हसन मिराज ने मुस्तफिजुर रहमान के साथ मिलकर 10वें विकेट के लिए 51 रनों की साझेदारी की और टीम को जीत दिला दी। दूसरे वनडे में भी कुछ ऐसा ही हुआ। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 69 रन पर छह विकेट गंवा दिए। यहां से उसके लिए 150 रन बनाने भी मुश्किल थे, लेकिन टीम इंडिया के गेंदबाजों ने एक बार फिर से उन्हें छूट दी। इसका बांग्लादेशी बल्लेबाजों ने फायदा उठाया और 271 रन बना लिए।
[ad_2]
Source link