Home Sports IND vs BAN: रोहित शर्मा की चोट को लेकर आया बड़ा अपडेट, वनडे ही नहीं टेस्ट सीरीज से भी…

IND vs BAN: रोहित शर्मा की चोट को लेकर आया बड़ा अपडेट, वनडे ही नहीं टेस्ट सीरीज से भी…

0
IND vs BAN: रोहित शर्मा की चोट को लेकर आया बड़ा अपडेट, वनडे ही नहीं टेस्ट सीरीज से भी…

[ad_1]

मीरपुर. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) दूसरे वनडे के दाैरान चोटिल हो गए. बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे में (IND vs BAN) उनका खेलना संदिग्ध है. वह बुधवार को यहां दूसरे वनडे के दौरान कैच लेने के प्रयास में बाएं अंगूठे में चोट लगा बैठे. दूसरी स्लिप में फील्डिंग कर रहे रोहित ने मोहम्मद सिराज के पारी के दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर अनामुल हक का कैच छोड़ा और इस दौरान गेंद लगने से उनके बाएं हाथ से खून निकलने लगा. उन्हें स्कैन के लिए अस्पताल ले जाया गया और उपचार के दौरान चोटिल हिस्से में कई टांके लगाने पड़े. हालांकि वे 7 विकेट गिरने के बाद बल्लेबाजी करने जरूर उतरे.

माना जा रहा है कि फ्रेक्चर का पता करने के लिए कुछ और स्कैन कराए जाएंगे. इससे भारतीय कप्तान के बांग्लादेश के खिलाफ चटगांव में 14 दिसंबर से शुरू हो रहे पहले टेस्ट के लिए समय पर फिट होने पर भी सवाल बना हुआ है. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने ट्वीट किया, दूसरे वनडे में फील्डिंग के दौरान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के अंगूठे में चोट लगी. बोर्ड की मेडिकल टीम उनका आकलन कर रही है. उन्हें स्कैन के लिए ले जाया गया है.

IND vs BAN: शुभमन गिल जैसे युवा कर रहे अपनी बारी का इंतजार, किस सीनियर पर गिरेगी गाज?

नहीं कर सकेंगे ट्रेनिंग
रोहित के अंगूठे पर पट्टियां बंधी हुई थी. अगर टांके एक हफ्ते के भीतर कट जाते हैं, तो भी वह पहला टेस्ट शुरू होने से पहले ट्रेनिंग नहीं कर पाएंगे. इस बीच चोटों की समस्या से जूझने वाले तेज गेंदबाज दीपक चाहर दूसरे वनडे में गेंदबाजी करते हुए हैमस्ट्रिंग में जकड़न के कारण अपने कोटे के सिर्फ 3 ओवर ही गेंदबाजी कर पाए. वहीं पहले वनडे में पदार्पण करने वाले तेज गेंदबाज कुलदीप सेन को पीठ में जकड़न के कारण दूसरे वनडे की टीम से बाहर कर दिया गया था.

Tags: Bangladesh, India vs Bangladesh, Rohit sharma, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here