Home Breaking News इस हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज होंगी 18 फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर मचेगा तहलका

इस हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज होंगी 18 फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर मचेगा तहलका

0
इस हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज होंगी 18 फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर मचेगा तहलका

[ad_1]

दिसंबर का पहला और दूसरा हफ्ता सिने-प्रेमियों के लिए नर्म-नर्म सा रहा है, लेकिन उदास होने की जरूरत नहीं है क्योंकि दिसंबर के तीसरे हफ्ते में एक दूसरे को टक्कर देने के लिए एक साथ कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इन फिल्मों में हॉरर, कॉमेडी के साथ-साथ रोमांस और एक्शन का तड़का भी लगता दिखाई देगा। सोमवार से शुरू हुए हफ्ते में हिंदी के साथ अन्य भाषाओं की भी कई बेहतरीन फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देंगी, तो चलिए बिना देर किए एक नजर डालते हैं इस हफ्ते  रिलीज होने वाली फिल्मों की पूरी लिस्ट पर….

हिंदी में रिलीज होने जा रही हैं ये तीन फिल्में

इस हफ्ते सिनेमाघरों में हिंदी की तीन फिल्में रिलीज होने जा रही हैं। इनमें से दो फिल्में एक-दूसरे को जबरदस्त टक्कर देती नजर आएंगी। क्योंकि इन दोनों फिल्मों में बड़े-बड़े स्टार्स मौजूद हैं। इनमें से एक तरफ बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार पंकज बैरी की फिल्म ‘त्राहिमाम’ है, तो वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड के हिट अभिनेता संजय दत्त की फिल्म ‘द गुड महाराजा’ है। इन फिल्मों के अलावा 16 दिसंबर को ‘अजय वर्धन’ और तमिल डायरेक्टर वेन्यू मादिकान्ती की पैन इंडिया फिल्म ‘शासन सभा’ भी हिंदी बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने जा रही है।  

यह भी पढ़ें : Mission Majnu: सिद्धार्थ की ‘मिशन मजनू’ का पहला पोस्टर रिलीज, आंखों में काजल, गले में ताबीज पहने दिखे अभिनेता
कन्नड़ और मराठी में होगी टक्कर

वहीं, इस हफ्ते मराठी और कन्नड़ फिल्मों की बॉक्स ऑफिस पर टक्कर देखने को मिलेगी, यानी यह हफ्ता कन्नड़ और मराठी भाषी दर्शकों के लिए काफी शानदार रहने वाला है। इस हफ्ते कन्नड़ भाषी फिल्म, ‘लॉन्ग ड्राइव’, ‘यू टर्न’, ‘शम्भू शिवा शंकरा’, ‘मोडला मिदिथा’, ‘निंगा’ रिलीज होने जा रही है। तो वहीं मराठी में तीन फिल्में जिन्में, ‘विक्टोरिया’,’गैरी’, ‘धोंडी चम्प्या’ सिनेमाघरों में दस्तक दे रही हैं।  

यह भी पढ़ें : Nawazuddin Siddiqui: ऋषभ शेट्टी से जलते हैं नवाजुद्दीन सिद्दीकी! ‘कांतारा’ स्टार बोले- हम मिडिल क्लास वाले…



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here