Home Sports IPL 2023: आर अश्विन को मानता है अपना आदर्श… इस विदेशी खिलाड़ी का आईपीएल में खेलने का सपना हो सकता है पूरा

IPL 2023: आर अश्विन को मानता है अपना आदर्श… इस विदेशी खिलाड़ी का आईपीएल में खेलने का सपना हो सकता है पूरा

0
IPL 2023: आर अश्विन को मानता है अपना आदर्श… इस विदेशी खिलाड़ी का आईपीएल में खेलने का सपना हो सकता है पूरा

[ad_1]

हाइलाइट्स

IPL 2023 के लिए मिनी नीलामी कोच्चि में होगी
कुल 405 खिलाड़ी मैदान में होंगे

नई दिल्ली: आईपीएल 2023 की तैयारी शुरू हो चुकी है. मिनी नीलामी 23 दिसंबर को कोच्चि में होने वाली है. इस नीलामी में 405 खिलाड़ी खिलाड़ियों पर बोली लगेगी. इन 405 में से 132 विदेशी खिलाड़ी हैं. ऐसे में आपके मन में यह सवाल जरूर उठ रहा होगा कि इस बार आईपीएल ऑक्शन में सबसे युवा और सबसे उम्रदराज खिलाड़ी कौन होगा? तो आइए आपको बताते है.

अफगानिस्तान के गेंदबाज अल्लाह मोहम्मद गजनाफर आईपीएल 2023 मिनी-नीलामी के लिए 405 खिलाड़ियों की सूची में सबसे कम उम्र के क्रिकेटर हैं. वह 23 दिसंबर को बोली लगाने वालों की दिलचस्पी को आकर्षित कर सकते हैं. अफगानिस्तान के इस युवा स्पिनर की टी20 क्रिकेट में हमेशा मांग होती है.

गजनाफर करीब 15 साल की उम्र में आईपीएल 2023 मिनी-एक्शन के लिए 405 खिलाड़ियों के पूल में सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं. वह दाएं हाथ के ऑफ स्पिनर हैं. और शापेजा क्रिकेट लीग में मिस आइनाक नाइट्स के लिए खेलते हैं. उन्होंने अभी तक मात्र 3 टी20 मुकाबले खेलें हैं. गजनाफर भारत के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को अपना आदर्श मानते हैं.

यह भी पढ़ें:Ind vs Ban Day 1 Test Live Score: ऋषभ पंत अर्धशतक से चूके, पुजारा-श्रेयस की जोड़ी मोर्चे पर

अर्जुन तेंदुलकर ने किया डेब्यू, पहले दिन रहे नाबाद, जानें क्यों हो रही सचिन से तुलना

वहीं 405 खिलाड़ियों की सूची में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी अनुभवी लेग स्पिनर अमित मिश्रा हैं. जिनकी उम्र 40 वर्ष और 19 दिन है. आगामी सीज़न से पहले दिल्ली कैपिटल्स द्वारा रिलीज किए जाने के बाद वह आईपीएल 2023 मिनी-नीलामी के तैयार हैं.

मिश्रा ने टी20 क्रिकेट में 244 मैचों में 22.38 के औसत और 7.14 की इकॉनमी रेट से 272 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने 154 आईपीएल मैचों में 23.97 की औसत से 166 विकेट लिए हैं. वह आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले की सूची में चौथे स्थान पर हैं. पहले स्ठान पर 183 विकेट्स के साथ वेस्टइंडीज के ड्वेन ब्रावो हैं तो वहीं दूसरे स्थान पर 170 विकेट के साथ पर श्रीलंका के दिग्गज गेंदबाज लसिथ मलिंगा हैं.

Tags: Amit mishra, IPL, IPL 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here