Home Breaking News Parliament Live: ‘ऐसा लगता है कि मोदी सरकार की लाल आंख पर चीनी चश्मा लग गया’, खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला

Parliament Live: ‘ऐसा लगता है कि मोदी सरकार की लाल आंख पर चीनी चश्मा लग गया’, खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला

0
Parliament Live: ‘ऐसा लगता है कि मोदी सरकार की लाल आंख पर चीनी चश्मा लग गया’, खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला

[ad_1]

09:51 AM, 15-Dec-2022

मोदी सरकार की लाल आंख पर चीनी चश्मा लग गया: खरगे

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने चीन से टकराव के मुद्दे केंद्र सरकार पर हमला बोला है। खरगे ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि  ऐसा प्रतीत होता है कि मोदी सरकार की लाल आंख पर चीनी चश्मा लग गया है। क्या भारतीय संसद में चीन के विरूद्ध बोलने की अनुमति नहीं है ?

 

09:50 AM, 15-Dec-2022

राज्यसभा में आज ग्लोबल वॉर्मिंग से निपटने पर चर्चा होगी

ग्लोबल वॉर्मिंग के गंभीर प्रभाव और इससे निपटने के लिए उपचारात्मक कदमों की आवश्यकता पर आज दोपहर राज्यसभा में चर्चा की जाएगी। इस मुद्दे को क्रमशः द्रमुक, कांग्रेस और भाकपा सांसद तिरुचि शिवा, प्रमोद तिवारी और पी संतोष कुमार उठाएंगे।

09:49 AM, 15-Dec-2022

चीन के मुद्दे पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने दिया स्थगन प्रस्ताव

 कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने चीन के साथ सीमा की स्थिति पर चर्चा के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया।

09:26 AM, 15-Dec-2022

Parliament Live: ‘ऐसा लगता है कि मोदी सरकार की लाल आंख पर चीनी चश्मा लग गया’, खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला

संसद के शीतकालीन सत्र का आज  8वां कार्य दिवस है। चीन से टकराव के मुद्दे पर दोनों सदनों में आज एक बार फिर से हंगामे के आसार हैं। कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने इस मुद्दे पर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है। इसके अलावा आज राज्यसभा में ग्लोबल वॉर्मिंग से निपटने के मुद्दे पर चर्चा होगी। संसद से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ…



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here