Home Sports भारतीय स्पिनर अमित मिश्रा से 15 साल के अल्लाह मोहम्मद का क्या है कनेक्शन, कभी सोचा नहीं होगा…

भारतीय स्पिनर अमित मिश्रा से 15 साल के अल्लाह मोहम्मद का क्या है कनेक्शन, कभी सोचा नहीं होगा…

0
भारतीय स्पिनर अमित मिश्रा से 15 साल के अल्लाह मोहम्मद का क्या है कनेक्शन, कभी सोचा नहीं होगा…

[ad_1]

हाइलाइट्स

भारतीय टीम के अनुभवी स्पिनर अमित मिश्रा चर्चा में आ गए हैं
अमित मिश्रा के नाम आईपीएल में 3 हैट्रिक लेने का रिकॉर्ड दर्ज है

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर अमित मिश्रा की बढ़ती उम्र के साथ उनके नाम की चर्चा भी कम हो गई है. टीम इंडिया के तीनों ही फॉर्मेट से काफी सालों पहले दूर हो चुके इस गेंदबाज का नाम अचानक से एक बार फिर से चर्चा में आ गया है. वजह एक दम से अलग है और जिसे काफी लोग जानते हैं लेकिन कई ऐसे भी हैं जिनको इस बात का कोई भी अंदाजा नहीं.

अमित मिश्रा ने क्रिकेट करियर में जो सबसे बड़ी उपलब्धि हासिल कि वो इंडियन प्रीमियर लीग से जुड़ी हुई है. इस गेंदबाज के नाम टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा बार हैट्रिक लेने का रिकॉर्ड दर्ज है. मिश्रा जी ने एक दो नहीं बल्कि तीन बार आईपीएल में हैट्रिक ली है. 2008 में जब पहली बार यह टूर्नामेंट खेला गया तब उन्होंने यह कमाल पहली बार किया था. इसके बाद साल 2011 और फिर 2013 में भी उन्होंने यही कमाल कर के दिखाया.
” isDesktop=”true” id=”5061033″ >

2023 के लिए होने वाली आईपीएल की नीलामी में भी मिश्रा जी ने अपना नाम दिया है. वो इस मिनी ऑक्शन में शामिल होने वाले सबसे ज्यादा उम्र के खिलाड़ी हैं. 40 साल को पार कर चुके इस खिलाड़ी पर सबकी नजर रहने वाली है. वैसे नजर एक और खिलाड़ी पर होगी जिनकी उम्र 15 साल की है. अफगानिस्तान के इस युवा को लेकर काफी ज्यादा चर्चा हो रही है.

अमित मिश्रा और अल्लाह मोहम्मद के बीच कनेक्शन

मिश्रा जी और अफगानी युवा के बीच का कनेक्शन इस टूर्नामेंट की वजह से ही जोड़ रहा है. ये दोनों ही स्पिनर हैं और दोनों ही नीलामी का हिस्सा होंगे. लेकिन कनेक्शन की मुख्य वजह है कि एक तरफ जहां मोहम्मद इस बार की नीलामी में शामिल सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं तो वहीं मिश्रा जी सबसे ज्यादा उम्र के गेंदबाज. मतलब एक से उम्र की गिनती की शुरुआत हो रही है तो वहीं दूसरे पर जाकर खत्म हो रही है. इन दोनों के बीच में बाकी खिलाड़ियों की उम्र आती है. एक तरफ जहां नीलामी में फ्रेंचाइजी टीम में शामिल होने वाले मोहम्मद 15 साल के खिलाड़ी होंगे तो वहीं चुने जाने के साथ मिश्रा जी आईपीएल में 15 साल पूरे कर चुके हैं.

Tags: Amit mishra, IPL 2023, IPL Auction

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here