Home Breaking News J&K: राजोरी में गोलीबारी में दो स्थानीय नागरिकों की मौत, लोगों ने हाईवे जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन

J&K: राजोरी में गोलीबारी में दो स्थानीय नागरिकों की मौत, लोगों ने हाईवे जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन

0
J&K: राजोरी में गोलीबारी में दो स्थानीय नागरिकों की मौत, लोगों ने हाईवे जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन

[ad_1]

दो नागरिकों की मौत के बाद विरोध-प्रदर्शन शुरू

दो नागरिकों की मौत के बाद विरोध-प्रदर्शन शुरू
– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

जम्मू संभाग के जिला राजोरी में तड़के सुबह दो स्थानीय नागरिकों की मौत होने की खबर है। इससे इलाके में तनाव की स्थिति बन गई है। मौत की खबर का पता चलते ही स्थानीय लोग जम्मू-राजोरी हाईवे पर निकल आए और विरोध-प्रदर्शन करने लगे। मौके पर पुलिस, सुरक्षाबल और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि कथित तौर पर सेना की गोलीबारी में दोनों नागरिकों की मौत हुई है। इसे लेकर उन्होंने नारेबाजी करते हुए सड़क को जाम कर दिया। लोगों का कहना है कि इस मामले की जांच की जानी चाहिए और प्राथमिकी दर्ज की जानी चाहिए। साथ ही मृतकों के परिवार के लिए 10-10 लाख का मुआवजा, उनके सगे-संबंधियों के लिए नौकरी, बच्चों के लिए मुफ्त शिक्षा दी जानी चाहिए। जानकारी के अनुसार, राजोरी के रहने वाले शलिंदर कुमार और कमल किशोर की गोलीबारी में मौत हुई है, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया है।

सेना ने किया ट्वीट
इस बीच सेना की तरफ से ट्वीट किया गया है कि शुक्रवार तड़के सुबह राजोरी में सैन्य अस्पताल के पास अज्ञात आतंकवादियों द्वारा की गई गोलीबारी की घटना में दो लोगों की मौत हो गई है। पुलिस, सुरक्षा बल और नागरिक प्रशासन के अधिकारी मौके पर हैं। मामले में जांच की जा रही है।
 

14 दिसंबर को संदिग्ध देखे जाने पर चलाया गया था तलाशी अभियान

इससे पहले राजोरी के मुरादपुर में बुधवार को सेना और पुलिस की तरफ से संदिग्ध दिखे जाने पर तलाशी अभियान चलाया गया था। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया था कि सुबह करीब 5 बजे कंधे पर बैग लटकाए दो अजनबी लोग उनके परिसर में घुसकर दरवाजा खोलने के लिए कहने लगे।

उन्होंने आसपास के लोगों को फोन किया और शोर मचाना शुरू कर दिया, जिसके बाद दोनों अजनबी फरार हो गए, लेकिन तत्काल सेना और पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी करके सर्च ऑपरेशन शुरू किया। करीब 6 घंटे तक सेना व पुलिस ने चप्पा-चप्पा खंगाला, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी थी।

विस्तार

जम्मू संभाग के जिला राजोरी में तड़के सुबह दो स्थानीय नागरिकों की मौत होने की खबर है। इससे इलाके में तनाव की स्थिति बन गई है। मौत की खबर का पता चलते ही स्थानीय लोग जम्मू-राजोरी हाईवे पर निकल आए और विरोध-प्रदर्शन करने लगे। मौके पर पुलिस, सुरक्षाबल और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here