Home Breaking News BBL: बिग बैश लीग में सिडनी थंडर्स का शर्मनाक रिकॉर्ड, 35 गेंदों पर सिमटी पूरी टीम, टी20 का सबसे कम स्कोर बनाया

BBL: बिग बैश लीग में सिडनी थंडर्स का शर्मनाक रिकॉर्ड, 35 गेंदों पर सिमटी पूरी टीम, टी20 का सबसे कम स्कोर बनाया

0
BBL: बिग बैश लीग में सिडनी थंडर्स का शर्मनाक रिकॉर्ड, 35 गेंदों पर सिमटी पूरी टीम, टी20 का सबसे कम स्कोर बनाया

[ad_1]

सिडनी थंडर्स बनाम एडिलेड स्ट्राइकर्स

सिडनी थंडर्स बनाम एडिलेड स्ट्राइकर्स
– फोटो : सोशल मीडिया

ख़बर सुनें

ऑस्ट्रेलिया में फिलहाल बिग बैश लीग टी20 टूर्नामेंट खेला जा रहा है। शुक्रवार को सिडनी थंडर्स और एडिलेड स्ट्राइकर्स के बीच मैच खेला गया। इस मैच में सिडनी थंडर्स के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। सिडनी की टीम सिर्फ 15 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। यह टी20 इतिहास का सबसे कम स्कोर है। सिडनी की टीम 5.5 ओवर यानी 35 गेंदों में ही सिमट गई। 
 
दरअसल, मैच में एडिलेड स्ट्राइकर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 139 रन बनाए थे। क्रिस लिन ने 27 गेंदों में 36 रन और कॉलिन डी ग्रैंडहोम ने 24 गेंदों में 33 रन की पारी खेली। इसके अलावा मैथ्यू शॉर्ट (9), वेदराल्ड (10), एडम होस (4), थॉमस केली (13), हैरी नीलसन (13), राशिद खान (9), वेस एगर (1) रन बनाकर आउट हुए। थॉर्नटन (3) और कप्तान पीटर सिडल (0) नाबाद पवेलियन लौटे। सिडनी की ओर से फजलहक फारुकी ने तीन विकेट लिए। वहीं, गुरिंदर संधू, डेनियल सैम्स और ब्रैंडन डॉगेट को दो-दो विकेट मिला। 

जवाब में सिडनी की टीम 5.5 ओवर में 15 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम के चार खिलाड़ी तो खाता भी नहीं खोल सके। इनमें एलेक्स हेल्स, मैथ्यू जाइल्क्स, कप्तान जेसन सांघा, क्रिस ग्रीन और गुरिंदर संधू शामिल हैं। राइली रूसो तीन रन, एलेक्स रॉस दो रन, सैम्स एक रन, ओलिवर डेवीज एक रन, डॉगेट चार रन बनाकर आउट हुए। वहीं, फारुकी एक रन बनाकर नाबाद रहे। एडिलेड की ओर से थॉर्नटन ने पांच विकेट लिए। वहीं, वेस एगर को चार विकेट मिले। शॉर्ट को एक विकेट मिला।

टी20 क्रिकेट में सबसे कम स्कोर की बात करें तो यह अब सिडनी थंडर्स के नाम है। पहले यह रिकॉर्ड तुर्किये के नाम था। उसने चेक रिपब्लिक के खिलाफ 21 रन बनाए थे। वहीं, लेसोथो ने युगांडा के खिलाफ 26 रन बनाए थे। यह लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। तुर्किये ने लग्जमबर्ग के खिलाफ 28 रन बनाए थे, जो लिस्ट में चौथे नंबर पर है। वहीं, बिग बैश लीग का भी यह सबसे कम टोटल है। इससे पहले यह रिकॉर्ड मेलबर्न रेनेगेड्स के नाम था। उन्होंने 57 रन बनाए थे।

टी20 में सबसे कम स्कोर

टीम स्कोर खिलाफ साल
सिडनी थंडर्स 15 एडिलेड स्ट्राइकर्स 2022
तुर्किये 21 चेक रिपब्लिक 2019
लेसोथो 26 युगांडा 2021
तुर्किये 28 लग्जमबर्ग 2019
थाईलैंड 30 मलेशिया 2022

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया में फिलहाल बिग बैश लीग टी20 टूर्नामेंट खेला जा रहा है। शुक्रवार को सिडनी थंडर्स और एडिलेड स्ट्राइकर्स के बीच मैच खेला गया। इस मैच में सिडनी थंडर्स के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। सिडनी की टीम सिर्फ 15 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। यह टी20 इतिहास का सबसे कम स्कोर है। सिडनी की टीम 5.5 ओवर यानी 35 गेंदों में ही सिमट गई। 

 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here