[ad_1]
08:42 AM, 17-Dec-2022
IND vs BAN Test Day 4 Live: मैच में अब तक क्या हुआ?
भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 404 रन का स्कोर बनाया। पुजारा ने 90, श्रेयस अय्यर ने 86 और रविचंद्रन अश्विन 58 रन बनाकर आउट हुए। पंत और कुलदीप ने भी अच्छा योगदान दिया। बांग्लादेश के लिए तैजुल इस्लाम और मेहदी हसन मिराज ने चार-चार विकेट लिए। इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम 150 रन ही बना पाई। मुश्फिकुर रहीम ने सबसे ज्यादा 28 और मेहदी हसन ने 25 रन बनाए। भारत के लिए कुलदीप यादव ने पांच और मोहम्मद सिराज ने तीन विकेट लिए।
दूसरी पारी में शुभमन गिल के 110 और चेतेश्वर पुजारा के 102 रन की बदौलत भारत ने दो विकेट पर 258 रन बनाए। पुजारा के शतक के साथ ही कप्तान राहुल ने पारी घोषित कर दी। दूसरी पारी में बांग्लादेश के खालेद अहमद और मेहदी हसन ने एक-एक विकेट लिया। भारत ने कुल 512 रन की बढ़त के साथ दूसरी पारी घोषित की और जीत के लिए बांग्लादेश के सामने 513 रन का लक्ष्य रखा। इसके जवाब में बांग्लादेश ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक बिना कोई विकेट खोए 42 रन बना लिए हैं। भारत के पास अभी भी 471 रन की बढ़त है और बांग्लादेश के सभी 10 विकेट बचे हुए हैं।
08:36 AM, 17-Dec-2022
IND vs BAN Test Day 4 Live: भारत को जीत के लिए 10 विकेट और बांग्लादेश को 471 रन की जरूरत, जल्द शुरू होगा खेल
नमस्कार, उमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच चटग्राम के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में खेला जा रहा है। आज मुकाबले का चौथा दिन है और यही दिन निर्णायक साबित हो सकता है। भारत को यह मैच अपने नाम करने के लिए बांग्लादेश के सभी 10 विकेट लेने हैं। वहीं, बांग्लादेश की टीम को जीत हासिल करने के लिए 471 रन की जरूरत है।
टेस्ट चैंपिनयशिप के लिहाज से यह सीरीज भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इस सीरीज के दोनों मैच जीतकर भारतीय टीम फाइनल की रेस में श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका से आगे निकलना चाहेगी। वहीं, बांग्लादेश की टीम वनडे की तरह टेस्ट सीरीज भी जीतकर अपना रिकॉर्ड बेहतर करना चाहेगी।
[ad_2]
Source link