Home Breaking News Blind T20 World Cup: भारत दृष्टिबाधित टी20 विश्व कप में लगातार तीसरी बार चैंपियन बना, बांग्लादेश को हराया

Blind T20 World Cup: भारत दृष्टिबाधित टी20 विश्व कप में लगातार तीसरी बार चैंपियन बना, बांग्लादेश को हराया

0

[ad_1]

भारतीय दृष्टिबाधित टीम

भारतीय दृष्टिबाधित टीम
– फोटो : सोशल मीडिया

ख़बर सुनें

भारतीय टीम ने शनिवार (17 दिसंबर) को दृष्टिबाधित टी20 विश्व कप के फाइनल में बांग्लादेश को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है। उसने लगातार बार टूर्नामेंट का फाइनल जीता है। टीम इंडिया इस मैच में 120 रनों से जीती। उसने पहले बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट पर 277 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में तीन विकेट पर 157 रन ही बना सकी।

भारतीय टीम इससे पहले 2012 और 2017 में भी इस टूर्नामेंट को जीती थी। टीम इंडिया के लिए इस मैच में दो शतक लगे। सुनील रमेश ने 63 गेंद पर 136 रन की पारी खेली। वहीं, कप्तान अजय रेड्डी ने 50 गेंद पर 100 रन बनाए। बांग्लादेश की बात करें तो उसके लिए सिर्फ सलमान ही अपने बल्ले से कमाल दिखा पाए। उन्होंने 66 गेंद पर 77 रन बनाए। सलमान को किसी अन्य बल्लेबाज का साथ नहीं मिला।

वी राव और एल मीणा का नहीं चला बल्ला
भारत के लिए पारी की शुरुआत वी राव और सुनील रमेश ने की। राव 12 गेंद पर 10 रन बनाकर सलमान की गेंद पर आउट हो गए। उनके बाद बल्लेबाजी के लिए आए एल मीणा खाता नहीं खोल सके और तीन गेंदों का सामना करने के बाद पवेलियन लौट गए। उन्हें सलमान ने क्लीन बोल्ड किया। दो विकेट गिर जाने के बाद कप्तान अजय रेड्डी और वी राव ने पारी को संभाला। दोनों ने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी की और अंत तक आउट नहीं हुए।

विस्तार

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here