[ad_1]
नई दिल्ली. टीम इंडिया के ‘मिस्टर 360 डिग्री’ सूर्यकुमार यादव को हैदराबाद के खिलाफ आगामी मैच के लिए मुंबई की 17 सदस्यीय रणजी ट्रॉफी टीम में शामिल किया गया है. अब फैन्स को एक बार फिर से सूर्यकुमार के बल्ले से निकलने वाली चौकों-छक्कों की बरसात देखने को मिलेगी. अजिंक्य रहाणे की अगुवाई वाली मुंबई ने अपने पहले अभियान में आंध्र प्रदेश को नौ विकेट से हराया है. टीम का दूसरा मुकाबला हैदराबाद के साथ जो कल यानी 20 दिसंबर से शुरू होगा. मुकाबला 20 से 23 दिसंबर तक एमसीए शरद पवार अकादमी, बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स, मुंबई में खेला जाएगा.
सूर्यकुमार यादव का नेशनल टीम के साथ विशेष रूप से खेल के सबसे छोटे प्रारूप में एक शानदार वर्ष रहा है. विश्व नंबर 1 बल्लेबाज ने इस वर्ष सबसे अधिक टी20 इंटरनेशनल रन बनाए हैं. उन्होंनें 46.56 के औसत और 187.43 के स्ट्राइक रेट से 1164 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने दो शतक और 9 अर्धशतक भी जड़े हैं. सूर्या टीम इंडिया के लिए टी20 और वनडे डेब्यू तो कर चुके हैं, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाना अभी बाकी है. ऐसे में अगले साल होने वाले टेस्ट मैचों में अपनी जगह बनाने की कोशिश में सूर्या रणजी में अपना कमाल दिखाने की कोशिश करेंगे. 2010 में रणजी ट्रॉफी में पदार्पण करने वाले सूर्यकुमार यादव के 77 प्रथम श्रेणी मैचों में 14 शतकों और 26 अर्द्धशतकों के साथ 5326 रन हैं.
सूर्यकुमार यादव ने इस टूर्नामेंट के लिए अपनी तैयारी भी शुरू कर दी है. बैटर ने नेट्स में अपने स्टाइलिश कलाई के शॉट्स से गेंदबाज की धुनाई करते हुए एक वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया है. भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने की अपनी इच्छा को पूरा करने के लिए सूर्या रणजी में अपना दम दिखाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में सूर्या ने कहा, ”हां, मैंने हमेशा भारत के लिए भी टेस्ट खेलने का सपना देखा है. जब आप अपने राज्य के लिए क्रिकेट खेलना शुरू करते हैं तो आप लाल गेंद से शुरुआत करते हैं. धीरे-धीरे आप सफेद गेंद की टीम में आ जाते हैं. मुझे लगता है कि यह खेल का सबसे अच्छा प्रारूप है और मुझे इसे खेलने में बहुत मजा आता है.”
रणजी ट्रॉफी 2022-23 का मैच मुंबई (MUM) बनाम हैदराबाद (HYD) कब शुरू होगा?
मैच 20 दिसंबर, मंगलवार से 23 दिसंबर के बीचआयोजित किया जाएगा.
रणजी ट्रॉफी 2022-23 का मैच मुंबई (MUM) बनाम हैदराबाद (HYD) कहां खेला जाएगा?
यह मैच एमसीए शरद पवार अकादमी, बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स, मुंबई में खेला जाएगा.
मुंबई (MUM) बनाम हैदराबाद (HYD) के बीच रणजी ट्रॉफी 2022-23 का मैच किस समय शुरू होगा?
मैच भारतीय समयानुसार सुबह 09:30 बजे से शुरू होगा.
कौन से टीवी चैनल मुंबई (MUM) बनाम हैदराबाद (HYD) मैच का प्रसारण करेंगे?
मुंबई बनाम हैदराबाद मैच का प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा.
मुंबई (MUM) बनाम हैदराबाद (HYD) मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देख सकते हैं?
मुंबई बनाम हैदराबाद मैच Disney+ Hotstar ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है.
दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
मुंबई : अजिंक्य रहाणे (कप्तान), पृथ्वी शॉ, सूर्यकुमार यादव, यशस्वी जायसवाल, अरमान जाफर, सरफराज खान, सुवेद पारकर, हार्दिक तमोरे, प्रसाद पवार, शम्स मुलानी, तनुश कोटियन, तुषार देशपांडे, मोहित अवस्थी, सिद्धार्थ राउत, रोयस्तान डायस, शशांक अतरदे, मुशीर खान.
हैदराबाद : अभिरथ रेड्डी, मिकिल जायसवाल, बी विक्रम, तिलक वर्मा, तन्मय अग्रवाल, टी संतोष गौड़, समीथ रेड्डी, राहुल बुद्धि, जावेद अली। चंदन साहनी, अलंकृत अग्रवाल, गंगम अनिकेट्रेडी, एलिगारम संकेत, सीटीएल रक्षण, अजय देव गौड़, प्रतीक रेड्डी, धीरज गौड़, भावेश सेठ, रोहित रायडू, रवि तेजा, टीएनआर मोहित, तनय त्यागराजन, ऋषिथ रेड्डी निरवेटला.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
FIRST PUBLISHED : December 19, 2022, 19:32 IST
[ad_2]
Source link