[ad_1]
नई दिल्ली: भारत की महिला टीम भले ही ऑस्ट्रेलिया के सामने अपने ही घर पर टी20 सीरीज 1-3 से गंवा चुकी हो. हार के बावजूद भारत के लिए संघर्ष भरी पारी खेलने वाली ऋचा घोष (Richa Ghosh) को आईसीसी की ताजा रैंकिंग (ICC Women T20 Rankings) में काफी फायदा हुआ है. आईसीसी की ताजा रैंकिंग में ऋचा घोष को चार पायदान की बढ़त मिली. भारत की यह विकेटकीपर बल्लेबाज अब आईसीसी की ताजा रेंकिंग में 40वें स्थान पर पहुंच गई हैं. ऋचा के साथ-साथ दीप्ति शर्मा (Deepti Sharma) को भी साप्ताहिक रैंकिंग में एक स्थान की बढ़त मिली है. दीप्ति अब 32वें स्थान पर आ गई हैं.
चौथे टी20 मुकाबले के दौरान ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भारत को जीत के लिए 189 रनों का विशाल लक्ष्य दिया था. जवाब में टीम इंडिया की शुरुआत खास अच्छी नहीं रही. मुश्किल में फंसी ऋचा घोष ने भारत को इससे बाहर निकालने का भरपूर प्रयास किया. उन्होंने 19 गेंदों पर ही 40 रन ठोक दिए थे. 210 की स्ट्राइकरेट से खेलते हुए ऋचा के बल्ले से चार चौके और दो छक्के भी आए थे. हालांकि इस विशाल लक्ष्य के बावजूद ऋचा भारत को जीत दिलाने से महज 7 रन से चूक गया था.
टॉप-10 की बात की जाए तो इसमें दो भारतीय बैटर भी नजर आते हैं. कप्तान हरमनप्रीत कौर पांचवें स्थान पर हैं जबकि स्मृति मंधाना छठे स्थान पर बनी हुई है. ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में दीप्ति शर्मा छठे स्थान पर हैं.
आज भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। कंगारू टीम ने भारत के खिलाफ निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Deepti Sharma, INDW vs AUSW, Richa Ghosh
FIRST PUBLISHED : December 20, 2022, 21:14 IST
[ad_2]
Source link