[ad_1]

demo pic…
– फोटो : अमर उजाला
ख़बर सुनें
विस्तार
जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर उधमपुर जिले में समरौली के पास देवाल में बड़ी चट्टान आकर सड़क पर देर रात गिर पड़ी। इससे मंगलवार रात साढ़े 10 बजे से जम्मू और श्रीनगर की ओर रास्ता बंद कर दिया गया है। दोनों ओर छोटे-बड़े छह सौ से अधिक वाहन फंस गए हैं।
रामबन कंट्रोल रूम से बताया गया कि रात साढ़े 10 बजे चट्टान सड़क पर आ जाने से दोनों तरफ रास्ता बंद कर दिया गया है। अंधेरे की वजह से चट्टान को हटाने का काम शुरू नहीं किया गया है। सुबह मशीनरी लगाकर चट्टान को हटाया जाएगा। तब तक यातायात बंद ही रहेगा।
[ad_2]
Source link