[ad_1]
हाइलाइट्स
23 दिसंबर को केरल में होगा आईपीएल का मिनी ऑक्शन.
16वें सीजन के लिए 405 खिलाड़ियों ने भेजा अपना नाम.
नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन के लिए मिनी ऑक्शन की तारीख जैसे-जैसे पास आ रही है. वैसे फैंस के दिलों में उत्साह जाग रहा है. टी20 वर्ल्ड कप और फीफा वर्ल्ड कप के बाद सभी की निगाहें आईपीएल पर जम चुकी हैं. मिनी ऑक्शन का आयोजन 23 दिसंबर को केरल में किया जाएगा. इस नीलामी के लिए लगभग 405 खिलाड़ियों ने अपना नाम भेजा है. लेकिन स्लॉट केवल 87 ही हैं. ऐसे में अनकैप्ड खिलाड़ियों के लिए यह ऑक्शन काफी रोमांच से भरा होगा. आइए बात करते हैं ऐसे पांच भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ियों की, जिनकी किस्मत इस ऑक्शन में चमक सकती है.
5. शिवम मावी
तेज गेंदबाज शिवम मावी 2018 से ही आईपीएल का हिस्सा हैं. हालांकि, टीम इंडिया के लिए अभी इस खिलाड़ी ने डेब्यू नहीं किया है. पहले सीजन से वह कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते नजर आए थे. लेकिन ऑक्शन से पहले टीम ने इस गेंदबाज को रिलीज कर दिया है. शिवम मावी के अंदर किफायती गेंदबाजी करने की क्षमता है. लेकिन पिछला सीजन उनके लिए कुछ खास नहीं रहा था. वह 6 मैच में केवल 5 विकेट लेने में कामयाब हो सके थे. लेकिन उम्मीद है कि इस खिलाड़ी पर नीलामी में कोई सी टीम भरोसा जता सकती है.
3. विदवत केवरप्पा
इस लिस्ट में दूसरा नाम स्पिन गेंदबाज विदवत केवरप्पा का है. इस खिलाड़ी पर आईपीएल में अभी तक बोली नहीं लगी है. लेकिन सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उनका प्रदर्शन देखने के बाद कहा जा सकता है कि वह आगामी सीजन में किसी टीम का हिस्सा हो सकते हैं. केवरप्पा ने मुश्ताक अली ट्रॉफी में 8 मैच में 18 विकेट अपने नाम किए थे. इतना ही नहीं, विजय हजारे ट्रॉफी में भी वह सिद्धार्थ कौल के बाद सबसे अधिक विकेट हासिल करने वाले गेंदबाज थे. ऐसे में कोई भी टीम इस खिलाड़ी को अपने खेमें में शामिल करना चाहेगी. उनका बेस प्राइस 20 लाख रुपए रखा गया है.
3. शम्स मुलानी
शम्स मुलानी किसी भी टीम के लिए एक बेहतरीन ऑलराउंडर साबित हो सकते हैं. शानदार हरफनमौला प्रदर्शन के बाद इस खिलाड़ी की तुलना पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज युवराज सिंह से होने लगी थी. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू के बाद से ही मुलानी ने अपनी ओर सभी को आकर्षित किया है. कई टीमों को सस्ते में एक शानदार ऑलराउंडर की तलाश है, ऐसे में आगामी सीजन के लिए इस खिलाड़ी की किस्मत चमक सकती है.
बाबर आजम को कप्तानी है प्यारी, इंग्लैंड से करारी शिकस्त के बाद कप्तानी का किया बचाव
2. समर्थ व्यास
इस खिलाड़ी के नाम से कई लोग वाकिफ होंगे. उन्होंने घरेलू क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन से जमकर सुर्खियां बटोरी हैं. सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी में व्यास के बल्ले से 7 मुकाबलों में 314 रन निकले. वहीं, विजय हजारे ट्रॉफी में भी उन्होंने सौराष्ट्र को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. उन्होंने इस टू्र्नामेंट के 10 मैच में 443 रन बनाए, जिसमें एक दोहरा शतक भी शामिल है. 23 दिसंबर को होने वाली नीलामी में इस तूफानी ओपनर को कई फ्रेंचाइजी अपनी टीम में शामिल कर सकती हैं.
1. नारायण जगदीशन
इस लिस्ट में पहला नाम नारायण जगदीशन का है. जिन्होंने पिछले सीजन में सीएसके की तरफ से दो मुकाबले खेले थे. हालांकि, वह मिले मौकों का फायदा उठाने में कामयाब नहीं हो सके और 30 रन बनाए. सीएसके ने उन्हें ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया है. लेकिन विजय हजारे ट्रॉफी में उन्होंने 277 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी. ऐसे में कोई फ्रेंचाइजी उनपर दांव खेल सकती है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: IPL, IPL 2023, IPL Auction
FIRST PUBLISHED : December 21, 2022, 07:01 IST
[ad_2]
Source link