[ad_1]
सार
BPSC 68th CCE Prelims: बिहार लोक सेवा आयोग की 68वीं प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है वे फटाफट आवेदन कर लें।

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी)
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
ख़बर सुनें
विस्तार
BPSC 68th CCE Prelims: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) बीपीएससी 68वीं परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है। पहले यह 20 दिसंबर 2022 को समाप्त हो रही थी। लेकिन अब इसे 30 दिसंबर 2022 तक कर दिया गया है। जिन इच्छुक लोगों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है वे 30 दिसंबर तक आयोग की वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया15 नवंबर को प्रारंभिक परीक्षा के लिए शुरू की गई थी। BPSC 68वीं प्रारंभिक परीक्षा 12 फरवरी, 2023 को आयोजित होने की उम्मीद है। बता दें कि अंतिम तिथि के बाद जमा किए गए आवेदन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
[ad_2]
Source link