[ad_1]

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन
– फोटो : twitter/KremlinRussia_E
ख़बर सुनें
विस्तार
अमेरिका दौरे के दौरान जेलेंस्की के बयान के बीच रूस राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि रूस यूक्रेन में युद्ध को खत्म करना चाहता है, लेकिन इसके लिए कूटनीतिक समाधान करना होगा।
युद्ध खत्म करने के लिए कोई समझौता नहीं करेंगे
अमेरिकी दौरे पर यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि वे रूस से युद्ध खत्म करने के लिए कोई समझौता नहीं करेंगे। उन्होंने रूसी हमले से मुकाबला करने के लिए अमेरिकी समर्थन पर अदा करते हुए कहा, हम झुकने वाले नहीं हैं। जेलेंस्की ने अमेरिकी संसद में कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ बैठक में उन्होंने 10 बिंदुओं वाले शांति सूत्र का प्रस्ताव रखा है, जो भविष्य में साझा सुरक्षा गारंटी देगा।
अमेरिका की मदद से हालात काबू में
इससे कुछ समय पहले अमेरिका ने यूक्रेन को 1.85 अरब डॉलर की सैन्य सहायता देने की घोषणा की। अमेरिकी संसद में जेलेंस्की ने कहा, वह इस यात्रा पर पहले आना चाहते थे लेकिन इस वक्त उनकी यात्रा बताती है कि अमेरिकी मदद से अब हालात काबू में हैं। यूक्रेनी राष्ट्रपति ने 10 बिंदुओं वाला शांति प्रस्ताव रखते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में यह कई दशकों तक संयुक्त सुरक्षा की गारंटी देगा। उन्होंने कहा, हमें शांति चाहिए। जेलेंस्की ने यूक्रेन पर हमला करने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की आलोचना करते हुए कहा, रूस से शांति की दिशा में कदम उठाने का इंतजार करना बेवकूफी होगी, क्योंकि वह आतंकी देश होने का आनंद ले रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अमेरिकी संसद हमारे मूल्यों, सिद्धांतों और स्वतंत्रता की रक्षा करने में सहायता करना जारी रखेगी और यूक्रेन को अतिरिक्त 45 अरब डॉलर की सहायता देगी।
यूक्रेन में अपनी सैन्य क्षमता बढ़ाएगा रूस : पुतिन
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि पश्चिम समर्थित यूक्रेन में हम अपनी सैन्य क्षमता को और अधिक विकसित करेंगे। उन्होंने कहा कि वह अपने परमाणु शस्त्रागार की लड़ाकू तैयारी को बढ़ाएगा। पुतिन ने अपने देश के उच्च पदस्थ अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक के दौरान कहा, सशस्त्र बल और हमारे सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता लगातार और हर दिन बढ़ रही है, हम इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाएंगे। पुतिन ने कहा, आज हमारा लक्ष्य सशस्त्र बलों के गुणात्मक नवीनीकरण और सुधार को प्राप्त करने के लिए आवश्यक उपायों के पूरे दायरे को लागू करना है।
[ad_2]
Source link