[ad_1]
IPL Auction, Auto Driver Son Mukesh Kumar: आईपीएल के अगले सीजन से पहले मिनी ऑक्शन में कई खिलाड़ियों की किस्मत चमकी. फ्रेंचाइजी ने युवा और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को भी मौके दिए. ऐसे ही एक खिलाड़ी हैं मुकेश कुमार. बिहार के गोपालगंज के रहने वाले इस तेज गेंदबाज को करोड़ों रुपये खर्च कर दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा. मुकेश के पिता ऑटो चलाते थे जिनका पिछले साल निधन हो गया.
ऑक्शन में मिले 5.5 करोड़
बिहार के गोपालगंज में जन्मे मुकेश कुमार का जीवन काफी संघर्षों से भरा रहा. अब आईपीएल में उनकी किस्मत ऐसी चमकी कि वह करोड़पति बन गए. उन्हें कोच्चि में मिनी ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने 5.50 करोड़ रुपये में खरीदा. मुकेश का बेस प्राइस 20 लाख रुपये था लेकिन वह अपने बेस प्राइस से करीब 28 गुना ज्यादा कीमत में बिके.
आर्मी में जाना चाहते थे मुकेश
मुकेश आर्मी में जाकर देश की सेवा करना चाहते थे. उन्होंने इसके लिए तीन बार कोशिश की लेकिन फेल हो गए. शायद भाग्य में कुछ और ही लिखा था. गरीबी में पले-बढ़े मुकेश घर में 6 भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं. मुकेश के पिता ने फिर कोलकाता जाकर ऑटो चलाना शुरू कर दिया. मुकेश तब गोपालगंज में क्रिकेट खेला करते थे. बाद में पिता ने उन्हें नौकरी के लिए कोलकाता बुला लिया. मुकेश ने फिर कोलकाता में क्रिकेट खेलना जारी रखा.
ईडन गार्डन्स में मिला कमरा
मुकेश कोलकाता जाकर क्रिकेट खेलने लगे. वह प्राइवेट क्लबों के लिए खेलने के लिए पैसे लेते थे. एर रिपोर्ट में कहा गया है कि वह एक मैच खेलकर 500 रुपये कमा लेते थे. उन्होंने 2014 में बंगाल क्रिकेट संघ के ट्रायल्स में हिस्सा लिया. कोच रानादेब बोस ने उनकी प्रतिभा को पहचाना. बोस के कहने पर ही उन्हें ईडन गार्डन्स में एक कमरा मिल गया जहां वह रहने लगे. 2015 में मुकेश ने बंगाल के लिए डेब्यू किया.
ऐसा है मुकेश का करियर
घरेलू क्रिकेट में मुकेश ने बंगाल के लिए अच्छा प्रदर्शन किया. उन्हें इंडिया-ए टीम में जगह भी मिली. वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए भी टीम इंडिया में चुने गए लेकिन प्लेइंग-XI में जगह नहीं बना सके. वह दिल्ली कैपिटल्स के लिए नेट गेंदबाज भी रहे हैं. मुकेश ने 33 फर्स्ट क्लास मैचों में 123 विकेट झटके हैं. उन्होंने 24 लिस्ट ए मैचों में 26 विकेट लिए हैं. टी20 क्रिकेट में मुकेश के नाम 23 मैचों में 25 विकेट हैं.
पाठकों की पहली पसंद Zeenews.com/Hindi– अब किसी और की ज़रूरत नहीं
[ad_2]
Source link