Home Sports श्रेयस अय्यर नहीं मीरपुर टेस्ट का ‘असली हीरो’ ये भारतीय, ऑस्ट्रेलिया में भी कर चुका है धमाल

श्रेयस अय्यर नहीं मीरपुर टेस्ट का ‘असली हीरो’ ये भारतीय, ऑस्ट्रेलिया में भी कर चुका है धमाल

0
श्रेयस अय्यर नहीं मीरपुर टेस्ट का ‘असली हीरो’ ये भारतीय, ऑस्ट्रेलिया में भी कर चुका है धमाल

[ad_1]

हाइलाइट्स

भारत ने बांग्लादेश को टेस्ट सीरीज में 2-0 से हराया
आर अश्विन और श्रेयस अय्यर ने टीम को जीत तक पहुंचाया

नई दिल्ली. भारतीय टीम बांग्लादेश में अब तक के अपने सबसे बड़े उलटफेर का शिकार होते होते बच गई. अपने घर पर शेर मानी जाने वाली मेजबान टीम ने टीम इंडिया का खेल दूसरे टेस्ट में खत्म कर ही दिया था लेकिन मुश्किल में हमेशा खड़े होने वाले दिग्गज ने इस बार भी अपना काम बखूबी निभाया. भारत ने मीरपुर टेस्ट के चौथे दिन 74 रन पर 7 विकेट गंवाने के बाद टीम को जीत तक पहुंचाकर ही ये धुरंधर वापस लौटा.

मीरपुर टेस्ट इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया क्योंकि मुकाबले के तीसरे और चौथे दिन जिस तरह से मेजबान टीम ने भारत के खिलाफ मैच का रुख मोड़ा वो कमाल था. दूसरी पारी में 231 रन बांग्लादेश को ढेर करने के बाद टीम इंडिया के सामने 145 रन का लक्ष्य था. आसान दिखने वाले इस लक्ष्य को मेजबान टीम के गेंदबाजों ने हद से ज्यादा मुश्किल बना दिया.

तीसरे दिन कप्तान केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, शुभमन गिल और विराट कोहली के रूप में 4 बड़े विकेट बांग्लादेश ने चटका दिए. चौथे दिन का खेल शुरू होने पर 3 लगातार झटके के बाद स्कोर 74 रन पर 7 विकेट हो गया था. यहां आर अश्विन ने श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर बेमिसाल साझेदारी कर टीम को जीत तक पहुंचाया,

पहले ऑस्ट्रेलिया और अब बांग्लादेश का काम बिगाड़ा

भारतीय टीम के लिए आर अश्विन सिर्फ गेंदबाज ही नहीं बल्कि बल्लेबाज के तौर पर कितने ही मैच पलट चुके हैं. बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने 62 गेंद पर 4 चौके और 1 छक्के की मदद से नाबाद 42 रन की पारी खेलकर लौटे. इस पारी ने टीम को जीत दिलाई और हार का कलंक लगने से बचाया. वैसे यह पहला मौका नहीं है इससे पहले 2021 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सिडनी टेस्ट के दौरान उन्होंने 128 गेंद का सामना कर 39 रन की पारी खेल मैच ड्रॉ कराया था. इस मैच में पहली पारी में अश्विन ने 4 जबकि दूसरी पारी में 2 विकेट भी झटके थे.
” isDesktop=”true” id=”5110093″ >

190 मिनट बल्लेबाजी कर बचाया था मैच

सिडनी में अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 190 मिनट क्रीज पर वक्त बिताया था. भारतीय टीम मुश्किल में थी और उन्होंने एक छोर पर डटकर मैच ड्रॉ कराया था. हनुमा विहारी चोटिल थे, उन्होंने दर्द को दूर करने के लिए इंजेक्शन लिया था और भागना मुश्किल था. अश्विन ने उनके साथ 258 गेंद पर 62 रन की अटूट साझेदारी कर मैच बचाया था.

Tags: India vs Bangladesh, R ashwin, Shreyas iyer

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here