Home Sports कोच की सलाह ने बनाया विराट कोहली को No.1 खिलाड़ी, जानिए शर्मा ने ऐसा क्या कहा था?

कोच की सलाह ने बनाया विराट कोहली को No.1 खिलाड़ी, जानिए शर्मा ने ऐसा क्या कहा था?

0
कोच की सलाह ने बनाया विराट कोहली को No.1 खिलाड़ी, जानिए शर्मा ने ऐसा क्या कहा था?

[ad_1]

हाइलाइट्स

विराट के बचपन के कोच ने बताया क्या सलाह दी थी.
खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं विराट कोहली.
बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में नहीं बोला कोहली का बल्ला.

नई दिल्ली: भारतीय टीम को बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बेहतरीन जीत मिली. टीम इंडिया ने इस सीरीज में 2-0 से बांग्लादेश को क्लीन स्वीप किया. हालांकि, इस सीरीज में भारतीय फैंस को विराट कोहली का खराब फॉर्म देखने को मिला. विराट कोहली टेस्ट सीरीज में एक भी इनिंग में 30 का आंकड़ा पार नहीं कर सके. कोच राजकुमार शर्मा ने विराट कोहली को बचपन में दी गई सलाह का खुलासा किया है.

राजकुमार शर्मा ने इंडिया न्यूज स्पर्टस पर बात चीत के दौरान कहा,’ जब विराट कोहली भारतीय टीम में नए थे. तब वह आते थे और मुझे बताते थे कि पूर्व क्रिकेटर और कोच ने उनसे क्या कहा. मैं उनसे कहा करता था कि वह सब तुम्हारे शुभचिंतक हैं और वह तुम्हें अच्छा करते देखना चाहते हैं. मैंने उससे कहा कि किसी की राय का सम्मान करना चाहिए. इसके साथ यह भी ध्यान रखना चाहिए कि यह जरूरी नहीं कि वह जो भी कहे वो आपके खेल के अनुकूल हो.’

खराब फॉर्म से जूझ रहे विराट
बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने 188 रनों से बड़ी जीत दर्ज की. लेकिन मैच की दोनों ही पारी में विराट ज्यादा रन नहीं बना सके थे. विराट कोहली पहली पारी में मात्र 1 रन बना सके थे. उन्हें तैजुल इस्लाम ने आउट कर दिया. वहीं दूसरी पारी में कोहली 19 रन बनाकर नाबाद रहे. दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में भी वह मात्र 24 रन बनाकर आउट हो गए थे. दूसरी पारी में एक बार फिर वह 1 रन बनाकर आउट हो गए थे.

बाबर की कप्तानी पर फिर उठे सवाल, पूर्व दिग्गज ने कहा- उन्हें नहीं पता है कि…

तीसरे वनडे में जड़ा था शतक
करीब 3 साल के सूखे के बाद विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में अपना 44वां शतक जड़ा था. इससे पहले उन्होंने एशिया कप टी20 में अफगानिस्तान के खिलाफ शतक जड़ा था. बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे में विराट कोहली ने 91 गेंदों में 113 रनों की पारी खेली थी. इस दौरान उन्होंने 11 चौके और 2 छक्के जड़े थे. इस शतक के बाद से वह खराब फॉर्म में नजर आ रहे हैं.

Tags: India vs Bangladesh, Team india, Virat Kohli

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here