[ad_1]
हाइलाइट्स
बांग्लादेश को टेस्ट सीरीज में मिली हार
भारत ने टेस्ट सीरीज में 2-0 से हराया
सीरीज में बांग्लादेश ने कई कैच ड्रॉप किए
नई दिल्ली: बांग्लादेश की टीम को भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 0-2 से हार का सामना करना पड़ा. मीरपुर टेस्ट मैच की दूसरी इनिंग में बांग्लादेश की टीम 314 रनों पर ऑल आउट हो गई थी. इसके बाद भारतीय टीम को जीत के लिए 145 रन चाहिए थे. बांग्लादेश के गेंदबाजों ने भारत के 45 रन पर 4 विकेट गिरा दिए थे. इसके बाद ऐसा लग रहा था कि बांग्लादेश की टीम यह मैच आसानी से जीत जाएगी. लेकिन उन्हें खराब फील्डिंग और कैच छोड़ना महंगा पड़ गया. कप्तान शाकिब अल हसन ने मैच के बाद खुद यह बात कही.
शाकिब ने मैच के बाद संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहा, ‘कैच छूटना बहुत ही निराशाजनक है. दूसरी टीमें इस मौके से नहीं चूकती है. लेकिन हम इससे चूक रहे हैं. कैच ने अंतर बढ़ा दिया. हम उन्हें पहली पारी में 314 रन के बजाय 250 पर आउट कर सकते थे. हमारे पास दूसरे इनिंग ने मौका था. लेकिन यह क्रिकेट का हिस्सा है’.
कोच की सलाह ने बनाया विराट कोहली को No.1 खिलाड़ी, जानिए शर्मा ने ऐसा क्या कहा था?
शाकिब ने आगे कहा,’ हमने टी20 विश्व कप में अच्छी फील्डिंग की थी, हमने टेस्ट सीरीज में अच्छी फील्डिंग की थी. लेकिन टेस्ट मैच में हम ऐसा नहीं कर सके. शायद यह फिटनेस की समस्या की वजह से हुआ होगा. हमें यह पता लगाना होगा कि हम अधिक समय तक इन सब पर कैसे ध्यान दे सकते हैं. हमें गलतियां करने से बचना है. हमारे गेंदबाजों को 10 विकेट लेने के लिए 13-14 मौके बनाने पड़ते हैं. जबकि अन्य टीमों को 10 विकेट लेने के लिए 9 मौके बनाने पड़ते हैं.’
MI Squad: इरफान पठान ने MI की बताई कमजोरी, बोले- यहां चूक हो गई
बता दें कि बांग्लादेश ने इस सीरीज में कुल 3 कैच छोड़े और 1 स्टंपिंग का मौका गंवाया. सबसे बड़ी चूक तब हो गई जब उन्होंने दूसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में रविचंद्रन अश्विन का कैच छोड़ दिया. मेहदी हसन मिराज की गेंद पर मोमिनुल हक ने अश्विन का एक आसान सा कैच छोड़ दिया था. अश्विन ने इस मुकाबले में कुल 42 रनों की पारी खेली.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bangladesh Cricketer, India vs Bangladesh, Shakib Al Hasan
FIRST PUBLISHED : December 25, 2022, 18:06 IST
[ad_2]
Source link