Home Sports Team India: श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया में होगा बड़ा बदलाव, इस खिलाड़ी को मौका मिलना तय!

Team India: श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया में होगा बड़ा बदलाव, इस खिलाड़ी को मौका मिलना तय!

0
Team India: श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया में होगा बड़ा बदलाव, इस खिलाड़ी को मौका मिलना तय!

[ad_1]

India vs Sri lanka T20 Series: भारतीय क्रिकेट टीम नए साल की शुरुआत अपने ही घर में श्रीलंका के खिलाफ खेली जाने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज से करने वाली है. इस सीरीज में टीम इंडिया के नियमित कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के अलावा केएल राहुल और विराट कोहली का खेलना मुश्किल दिखाई दे रहा है. ऐसे में टीम के स्क्वॉड में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं. इस सीरीज में एक ऐसे खिलाड़ी को मौका मिल सकता है जो बांग्लादेश दौरे पर टीम इंडिया का हिस्सा नहीं था. 

श्रीलंका के खिलाफ इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका

टीम इंडिया को श्रीलंका के खिलाफ 3 जनवरी से ये टी20 सीरीज खेलनी है. इस सीरीज में धाकड़ ऑलराउंडर दीपक हुड्डा (Deepak Hooda) टीम इंडिया का हिस्सा बन सकते हैं. दीपक हुड्डा (Deepak Hooda) को बांग्लादेश दौरे के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया था. वह टी20 वर्ल्ड कप के बाद आखिरी बार न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया का हिस्सा बने थे. इस सीरीज में अब उनका खेलना लगभग तय माना जा रहा है. 

टी20 में शतक जड़ने का कारनामा भी हुड्डा के नाम 

दीपक हुड्डा (Deepak Hooda) पिछले कुछ समय से लगातार टीम इंडिया का हिस्सा बन रहे हैं. टीम इंडिया ने इसी साल आयरलैंड का दौरा किया था, इस दौरे पर दीपक हुड्डा (Deepak Hooda)ने टी20 मैच में शतकीय पारी खेली थी. दीपक हुड्डा (Deepak Hooda) बल्ले से साथ-साथ गेंद से भी काफी शानदार प्रदर्शन करने के लिए जाने जाते हैं. वह फिलहाल रणजी ट्रॉफी में राजस्थान के लिए खेल रहे हैं. इस टूर्नामेंट में भी उन्होंने हाल ही में केरला के खिलाफ 133 रन की पारी खेली थी. 

टीम इंडिया में दीपक हुड्डा के आंकड़े

27 साल के दीपक हुड्डा (Deepak Hooda) ने टीम इंडिया के लिए अभी तक कुल 15 टी20 और 10 वनडे मैच खेले हैं. दीपक हुड्डा (Deepak Hooda) ने इन टी20 मैचों में 33.56 की औसत से 302 रन बनाए हैं और 5 विकेट लिए हैं. वहीं, इन वनडे मैचों में वह 153 रन और 3 विकेट अपने नाम कर चुके हैं.  

पाठकों की पहली पसंद Zeenews.com/Hindi – अब किसी और की ज़रूरत नहीं



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here