[ad_1]
07:59 AM, 27-Dec-2022
तुनिशा की मौत के बाद अभिनेत्री के को-स्टार विनीत रैना ने एक मीडिया संस्थान से बात की है। इस बातचीत में विनीत ने शीजान और तुनिशा के रिश्ते को लेकर बात की है। रैना ने कहा कि तुनिशा हमेशा शीजान के आसपास खुश दिखती थी। विनीत ने कहा कि उन्हें इस बात का कोई अंदाजा नहीं है कि उनके निजी जीवन में क्या हो रहा था। लेकिन अगर तुनिशा की मां ने शीजान पर आरोप लगाया है तो पुलिस को इसकी जांच जरूर करनी चाहिए।
07:33 AM, 27-Dec-2022
तुनिशा शर्मा की मौत की खबर से टीवी इंडस्ट्री गम में डूबी हुई है। हर किसी का दिल भारी है और आंखें नम हैं। कोई भी यकीन नहीं कर पा रहा है कि तुनिशा ने महज 20 साल की उम्र में इतना बड़ा कदम उठा लिया। तुनिशा शर्मा के सुसाइड पर ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में अंजली मेहता का किरदार निभा चुकीं नेहा मेहता ने भी बड़ी बात कही है। अपनी बातचीत के दौरान उन्होंने यंग जनरेशन को मोटिवेट किया।
07:14 AM, 27-Dec-2022
तुनिशा शर्मा आज पंचतत्व में होंगी विलीन, जानें मामले से जुड़ा हर अपडेट
‘अलि बाबा: दास्तान-ए-काबुल’ की लीड एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा ने बीते शनिवार को सीरियल के सेट पर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद उनके को-स्टार शीजान खान को अभिनेत्री की मां की शिकायत के बाद पुलिस हिरासत में ले लिया गया था। पुलिस मामले की जांच सख्ती से कर रही है। ऐसे में आज तुनिशा को अंतिम विदाई दी जाएगी।
[ad_2]
Source link