[ad_1]

जिजा जज की इसी कार से हुआ हादसा
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ख़बर सुनें
विस्तार
पर्थला गोल चक्कर के पास गौतमबुद्ध नगर के परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश की तेज रफ्तार कार ने जोमैटो डिलीवरी बॉय की बाइक में टक्कर मार दी। इसमें डिलीवरी बॉय की मौत हो गई। रविवार देर रात हुए इस हादसे के बाद कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में न्यायाधीश के बेटे ने अपने दोस्तों के खिलाफ बिना बताए कार ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक बहरामपुर, गाजियाबाद में रहने वाले 27 वर्षीय परविंदर जोमैटो में डिलीवरी बॉय थे। वह रविवार रात को किसान चौक की तरफ से पर्थला की ओर जा रहे थे। पर्थला गोल चक्कर के पास तेज रफ्तार कोरोला कार सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
[ad_2]
Source link