[ad_1]
ये साल 2022 का आखिरी हफ्ता चल रहा है। तेजी से बदलती तारीखों के बीच कई पुरानी यादें भी हैं, जो हम हमेशा याद रखना चाहेंगे। आज हम 2022 की ऐसी की 12 खूबसूरत तस्वीरों को देखेंगे जिन्होंने हर किसी का दिल जीत लिया। आइए देखते हैं…
1. ये फोटो इस साल 11 जून को ली गई है। कैलिफोर्निया में मारिन हेडलैंड्स और गोल्डन गेट ब्रिज के बीच कोहरे के चादर ने नजारा बेहद खूबसूरत बना दिया। द न्यूयॉर्क टाइम्स के लिए ये फोटो नीना रिगियो ने ली। इस फोटो देखने के बाद हर कोई यही कह रहा है, जैसे स्वर्ग धरती पर उतर आया हो।
2. ये फोटो छह जून को ओक्लाहोमा विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग के शोध छात्र मॉर्गन श्नाइडर और उनकी टीम ने लिया। छात्रों ने नेब के हयानिस के पास एक मौसम का एक गुब्बारा लॉन्च किया। खुशमिजाज मौसम ने इस तस्वीर को बेहद खूबसूरत बना दिया।
3. फोटो रूस से युद्ध कर रहे यूक्रेन के ओडेसा शहर की है। रूस से युद्ध के चलते पूरा यूक्रेन तबाह हो चुका है। हर तरफ अफरा-तफरी का माहौल है। ऐसे में 15 जून को एक ऑनलाइन वीडियो पोस्ट करने के लिए कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बेहद खूबसूरत अंदाज में नृत्य पेश किया। ये तस्वीर पूरी दुनिया में खूब वायरल हुई।
4. फोटो ब्रिटेन के किंग चार्ल्स की है। उनकी मां क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय का इस साल निधन हो गया था। इसके बाद इंपीरियल स्टेट क्राउन के साथ किंग चार्ल्स ने पहली बार संसद के उद्घाटन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की।
[ad_2]
Source link