Home Sports RCB के पास पहले होता ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज तो हो जाता कमाल? ‘मिस्टर 360’ ने 2023 को लेकर की भविष्यवाणी

RCB के पास पहले होता ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज तो हो जाता कमाल? ‘मिस्टर 360’ ने 2023 को लेकर की भविष्यवाणी

0
RCB के पास पहले होता ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज तो हो जाता कमाल? ‘मिस्टर 360’ ने 2023 को लेकर की भविष्यवाणी

[ad_1]

हाइलाइट्स

23 दिसंबर को कोच्चि में हुआ था आईपीएल ऑक्शन.
आरसीबी ने पिछले सीजन में शानदार प्रदर्शन किया था.

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) के 16वें सीजन के लिए सभी फ्रेंचाइजियों ने अपने लिए एक मजबूत खेमें को तैयार कर लिया है. उनमें से एक नाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) भी है. जिसने आगामी सीजन के लिए एक शानदार टीम तैयार की है. RCB के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स (Ab De Villiers) ने भी टीम को लेकर एक नपा-तुला बयान दिया है. साथ ही उन्होंने बताया कि टीम के लिए कौन सा खिलाड़ी हुकुम का इक्का साबित हो सकता है.

23 दिसंबर को कोच्चि में मिनी ऑक्शन को आयोजित किया गया था. उस दौरान आरसीबी ने युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है. वहीं, ऑक्शन से पहले आरसीबी की रिटेन लिस्ट में पहले से ही बेहतरीन खिलाड़ी मौजूद हैं. मिस्टर 360 का मानना है कि इस साल बैंगलोर के पास एक मजबूत टीम है. ऐसे में टीम इस सीजन में लंबा सफर तय कर सकती है. डिविलियर्स ने अपने साथी विराट कोहली के बारे में भी बात की और कहा वह शानदार फॉर्म में हैं. उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में कमाल की बल्लेबाजी दिखाई थी. आरसीबी का पिछला सीजन में अच्छा गया था. कई खिलाड़ियों ने उच्च लेवल का प्रदर्शन दिखाया.

मुझे टीम का लुक पसंद आया है- एबी डिविलियर्स

मिस्टर 360 ने आरसीबी के स्क्वाड को लेकर कहा, ‘हाँ, मुझे इस टीम का लुक काफी अच्छा लगा है. पिछला सीजन भी अच्छा रहा. टीम काफी करीब पहुंची थी. टीम का संतुलन और बैकअप अच्छा है, बस कुछ लोगों का फॉर्म में होना जरूरी है. यह वही पुरानी कहानी है जो मुझे लगता है. जब फॉर्म की आवश्यकता होती है तब शीर्ष क्रम में कुछ बल्लेबाजों की जरूरत होती है.’

टीम इंडिया की उपकप्तानी मिलते ही सातवें आसमान पर SKY, शतक से चूकने के बावजूद बने संकटमोचक

जोश हेजलवुड हैं हुकुम का इक्का

गेंदबाजी को लेकर डिविलियर्स ने कहा, ‘गेंदबाजी में मेरे मुताबिक जोश हेजलवुड सबसे अच्छी खोज रहे हैं. वह बहुत अनुभवी हैं. पिछले कुछ वर्षों में हमारी टीम को यही चाहिए था. रही बात मैक्सी की फॉर्म की तो रजत पाटीदार जैसे खिलाड़ी हैं जो अच्छी फॉर्म के साथ हैं. विराट हम जानते हैं, वर्ल्ड कप में अच्छी बैटिंग की और अगर वह फॉर्म में है, तो हम बहुत आगे बढ़ेंगे. इन प्लेयर्स के प्रदर्शन के लिए सभी उत्सुक हैं. पिछले सीजन से टीम को काफी आत्मविश्वास मिला है. बात खरीददारी की करें तो टीम ने हर तरह से अच्छा प्रयास किया है.’

Tags: AB De Villiers, IPL 2023, IPL Auction, Josh Hazlewood

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here