[ad_1]

भारत बनाम पाकिस्तान
– फोटो : सोशल मीडिया
ख़बर सुनें
विस्तार
भारत और पाकिस्तान के बीच 15 साल बाद फिर टेस्ट मैच खेला जा सकता है। क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में ये दोनों टीमें आखिरी बार 2007 में आमने-सामने आई थीं और यह मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ था। अब मेलबर्न के एतिहासिक मैदान पर एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच टेस्ट मैच खेला जा सकता है।
अक्तूबर में भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप का मुकाबला इसी मैदान पर खेला गया था। इस मैच में भारत ने रोमांचक जीत दर्ज की थी। रिकॉर्ड 90,293 दर्शकों ने यह मैच देखा था। इसके बाद एमसीजी का संचालन करने वाले मेलबर्न क्रिकेट क्लब और विक्टोरिया की सरकार ने भारत और पाकिस्तान के बीच टेस्ट मैच की मेजबानी को लेकर अनऔपचारिक पूछताछ की है। ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे टेस्ट के चौथे दिन एसईएन रेडियो पर बोलते हुए, एमसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्टुअर्ट फॉक्स ने यह खुलासा किया।
भारत और पाकिस्तान ने 2007 से एक दूसरे के खिलाफ कोई टेस्ट मैच नहीं खेला है और 2013 से दोनों देशों के बीच कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं हुई है। अब ये दोनों देश सिर्फ एशिया कप और विश्व कप में एक-दूसरे के खिलाफ खेलते हैं।
[ad_2]
Source link