[ad_1]
हाइलाइट्स
ऋषभ पंत कार एक्सीडेंट में घायल हो गए हैं.
कुछ महीनों तक मैदान में नहीं कर सकेंगे वापसी.
दिल्ली कैपिटल्स को नए कप्तान की तलाश होगी.
नई दिल्ली: टीम इंडिया के विकेटकीपर बैटर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) सड़क हादसे में घायल हो गए हैं. बताया गया कि उनकी कार डिवाइडर से टकराई और जलकर राख हो गई. हालांकि, अभी ऋषभ पंत अस्पताल में भर्ती है. डॉक्टर के मुताबिक उनके लिगामेंट में चोट लगी है. डॉक्टर का यह भी कहना है कि लिगामेंट की चोट को ठीक होने में 2-6 महीने तक का समय लगता हैं. कुछ महीने बाद आईपीएल शुरू होने वाला है. ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान हैं. ऐसे में अगर ऋषभ पंत आईपीएल 2023 तक पूरी तरह से फिट नहीं होते हैं तो दिल्ली कैपिटल्स को एक नए कप्तान की तलाश करनी होगी.
दिल्ली कैपिटल्स के स्क्वॉड पर नजर डालें तो यह युवाओं से भरी टीम है. ऐसे में उन्हें कप्तान को तलाशना काफी मुश्किल होगा. हालांकि, यह 3 खिलाड़ी दिल्ली कैपिटल्स की कमान संभाल सकते हैं.
1. डेविड वॉर्नर: ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बैटर डेविड वॉर्नर के रूप में उनके पास एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं. वॉर्नर के नेतृत्व में सनराईजर्स हैदराबाद ने 2016 में आईपीएल ट्रॉफी जीती थी. ऐसे में वॉर्नर दिल्ली कैपिटल्स के लिए पहले विकल्प हो सकते हैं.
क्या मोहम्मद आमिर पाकिस्तान के लिए दोबारा खेलेंगे? वहाब रियाज ने दिया अपडेट
2. पृथ्वी शॉ: दिल्ली कैपिटल के लिए पृथ्वी शॉ दूसरे विकल्प हो सकते हैं. भले ही पृथ्वी शॉ ने आईपीएल में कभी कप्तानी नहीं की है, लेकिन साल 2018 के अंडर-19 विश्व कप में उनके नेतृत्व में टीम इंडिया ने विश्व कप जीता था. तो यह साफ है कि उनमें लीडरशिप के गुण है. पृथ्वी शॉ इस समय टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं.
Pele Records: पेले के 3 ऐसे रिकॉर्ड्स… जिन्हें तोड़ पाना है बेहद मुश्किल
3. मिचेल मार्श: 17 साल की उम्र में मिचेल मार्श ने ऑस्ट्रेलिया के लिए घरेलू क्रिकेट में डेब्यू किया था. साल 2010 में वह ऑस्ट्रेलिया के अंडर-19 टीम के लिए कप्तान भी चुने गए थे. मार्श 2010 में ऑस्ट्रेलिया की अंडर 19 टीम को खिताब दिलाने में कामयाब हुए थे.
दिल्ली कैपिटल्स की मौजूदा टीम: ऋषभ पंत (कप्तान), डेविड वॉर्नर, मुकेश कुमार, रिली राउसी, मनीष पांडे, पृथ्वी शॉ, फिल साल्ट, रिपल पटेल, रोवमैन पॉवेल, सरफराज खान, यश ढुल, मिचेल मार्श, ललित यादव, अक्षर पटेल, एनरिक नॉर्किया, चेतन सकारिया, कमलेश नागरकोटी, खलील अहमद, लुंगी एनगिडी, मुस्तफिजुर रहमान, अमन खान, कुलदीप यादव, ईशांत शर्मा, प्रवीण दुबे और विक्की ओस्तवाल
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: David warner, Delhi Capitals, Prithvi Shaw, Rishabh Pant
FIRST PUBLISHED : December 30, 2022, 14:29 IST
[ad_2]
Source link