[ad_1]
हाइलाइट्स
इस साल घर में एक भी टेस्ट नहीं जीत सका है पाकिस्तान
इंग्लैंड के खिलाफ ऐतिहासिक हार का करना पड़ा था सामना
बाबर आजम की कप्तानी पर उठ रहे हैं सवाल
नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट में बदलाव की बयार की रफ्तार कम नहीं पड़ रही है. अंतरिम चीफ सेलेक्टर शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) ने व्हाइट बॉल और रेड बॉल फॉर्मेट में अलग-अलग कप्तानों पर कहा है कि इस पर चर्चा होगी. हालांकि, बाबर आजम (Babar Azam) की कप्तानी पर मैं नहीं बल्कि पीसीबी चेयरमैन नजम सेठी फैसला करेंगे.
पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने कहा कि बाबर आजम वर्ल्ड क्लास बैटर हैं, इसमें कोई शक नहीं. हम उन्हें बेहतर कप्तान के तौर पर भी देखना चाहते हैं. सेलेक्शन कमेटी में मेरे साथ अब्दुल रज्जाक जैसे पूर्व खिलाड़ी भी हैं. हम बाबर की जितनी मदद कर सकते हैं, वह करेंगे. टीम में सही प्लेयर्स को जगह देना हमारा काम है लेकिन, कप्तानी के बारे में फैसला पीसीबी चेयरमैन करेंगे. पाक टीवी से बात करते हुए पूर्व ऑलराउंडर ने कहा कि युवा प्लेयर्स को टीम के साथ इसलिए रखा गया है ताकि उन्हें तजुर्बा हासिल हो.
मोहम्मद आमिर की वापसी की खबरों पर भड़के रमीज राजा… बोले- मैं तो वसीम-वकार पर भी आजीवन बैन लगा देता
इस साल घर में एक भी टेस्ट नहीं जीत सका पाकिस्तान
अपने घर में बेहद मजबूत टीम मानी जाने वाली पाकिस्तान 2022 में अपनी जमीन पर एक टेस्ट मैच भी नहीं जीत सकी. पिछले सात टेस्ट में उसे चार में हार का सामना करना पड़ा जबकि, तीन मैच ड्रा रहे. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में पाकिस्तान को 1-0 से शिकस्त मिली. इंग्लैंड के खिलाफ मेजबान टीम को अपने इतिहास की सबसे शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. न्यूजीलैंड के खिलाफ भी बाबर आजम की टीम जीत दर्ज नहीं कर पाई और पहला टेस्ट ड्रा रहा. इस टेस्ट में भी पाकिस्तान पर हार का खतरा मंडरा रहा था.
बाबर की कप्तानी पर सवाल
इंग्लैंड के खिलाफ चारों खाने चित्त होने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में आई सुनामी ने बहुत कुछ बदल दिया. चीफ सेलेक्टर मोहम्मद वसीम की विदाई के बाद टीम के हेड कोच सकलेन मुश्ताक का जाना भी तय हो चुका है. न्यूजीलैंड सीरीज के बाद मिकी आर्थर को पाकिस्तान का नया हेड कोच बनाए जाने की बात हो रही है. टेस्ट मैचों में पाकिस्तान के प्रदर्शन को देखते हुए बाबर आजम की कप्तानी पर भी सवाल उठ रहे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Babar Azam, PAK vs NZ, Pcb, Shahid afridi
FIRST PUBLISHED : December 31, 2022, 21:30 IST
[ad_2]
Source link