Home Breaking News Rishabh Pant Accident: गड्ढा या झपकी, किस वजह से हादसे का शिकार हुए पंत? अलग-अलग बयानों के बीच जानें सच्चाई

Rishabh Pant Accident: गड्ढा या झपकी, किस वजह से हादसे का शिकार हुए पंत? अलग-अलग बयानों के बीच जानें सच्चाई

0
Rishabh Pant Accident: गड्ढा या झपकी, किस वजह से हादसे का शिकार हुए पंत? अलग-अलग बयानों के बीच जानें सच्चाई

[ad_1]

ऋषभ पंत

ऋषभ पंत
– फोटो : सोशल मीडिया

ख़बर सुनें

कार एक्सीडेंट में घायल हुए भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत का फिलहाल देहरादून के मैक्स अस्पताल में इलाज चल रहा है। फैंस जल्द से जल्द उनके ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। इस बीच यह हादसा कैसे हुआ इसको लेकर सोशल मीडिया पर खूब बहस चल रही है। इसकी वजह यह है कि एक्सीडेंट वाले दिन यह कहा गया था कि पंत को झपकी आ गई थी, इसलिए कार पलट गई। वहीं, अब यह बताया जा रहा है कि पंत को रास्ते में कोई गड्ढा दिखा था। इसी  की वजह से कार बेकाबू हो गई।
दरअसल, हादसे के बाद पंत ने ही पुलिस को बताया था कि उन्हें रास्ते में झपकी आ गई थी। इस वजह से गाड़ी का बैलेंस बिगड़ गया था। हालांकि, इसके बाद दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) की टीम पंत से मिलने पहुंची और उनके अधिकारियों ने बताया कि सड़क पर गड्ढा आ गया था, जिससे बचने की कोशिश करने पर पंत की गाड़ी बेकाबू हो गई और तेजी से डिवाइडर से टकरा गई। 
इसी बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी रविवार को पंत और उनके परिवार से मुलाकात की। सीएम धामी ने भी गड्ढे वाली बात ही बताई। अब फैंस कन्फ्यूजन में पड़ गए हैं कि आखिर कौन सी बात सच है। एक्सीडेंट के बाद कुछ तस्वीरें सामने आई थीं, जहां सड़क पर मिट्टी जमा थी और हाईवे पर गड्ढे को भरा जा रहा था। हालांकि, इस वजह को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने नकार दिया था। 


NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर पीएस गुसाईं का कहना था कि इस सड़क पर कोई गड्ढा नहीं है और नहर का पानी अक्सर सड़क पर आ जाता है, जिससे हाईवे की रोड खराब होती है। NHAI का कहना था कि सड़क पर जो डैमेज है, उसे ठीक किया जा रहा है, लेकिन कोई गड्ढा नहीं है। वहीं, आगे सड़क पतली हो जाती है। इससे भी दिक्कत आती है। यानी जहां पर पंत का एक्सीडेंट हुआ वह एक ब्लाइंड स्पॉट था और वहां अक्सर एक्सीडेंट की घटनाएं होती हैं। अब कौन सी बात सही है यह तो सिर्फ पंत को ही पता है, लेकिन चोट की वजह से वह अगले कुछ महीनों के लिए बेड रेस्ट पर चले गए हैं, यह तो तय है।
भारत के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत शुक्रवार को सड़क हादसे का शिकार हुए। रुड़की के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हुई और पंत को गंभीर चोटें आईं हैं। पंत दिल्ली से रुड़की जा रहे थे। उनका फिलहाल देहरादून में इलाज जारी है। 25 साल के इस बल्लेबाज ने मैदान की तरह इस घटना में भी जुझारूपन दिखाते हुए खुद विंड स्क्रीन तोड़ा और कार से बाहर निकलने में कामयाब रहे। इसके बाद कार में आग लग गई। सोशल मीडिया पर इस हादसे की कई तस्वीरें वायरल हुईं और वीडियो भी सामने आए। 

विस्तार

कार एक्सीडेंट में घायल हुए भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत का फिलहाल देहरादून के मैक्स अस्पताल में इलाज चल रहा है। फैंस जल्द से जल्द उनके ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। इस बीच यह हादसा कैसे हुआ इसको लेकर सोशल मीडिया पर खूब बहस चल रही है। इसकी वजह यह है कि एक्सीडेंट वाले दिन यह कहा गया था कि पंत को झपकी आ गई थी, इसलिए कार पलट गई। वहीं, अब यह बताया जा रहा है कि पंत को रास्ते में कोई गड्ढा दिखा था। इसी  की वजह से कार बेकाबू हो गई।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here