[ad_1]
बीते साल के आखिरी शुक्रवार यानी क्रिसमस वाले शुक्रवार को तमाम बड़े सितारे अपनी फिल्में रिलीज करने के लिए बेताब रहते हैं। लेकिन, उसके ठीक हफ्ते भर बाद नए साल के पहले शुक्रवार को कोई बड़ा सितारा बॉक्स ऑफिस पर अपनी किस्मत दांव पर नहीं लगाना चाहता। आमतौर पर नए चेहरों वाली फिल्में ही साल के पहले शुक्रवार को रिलीज होने का चलन दशकों से चला आ रहा है और इस साल भी एक अचर्चित फिल्म ‘द वाई’ इस दिन रिलीज होने जा रही है। साल के पहले शुक्रवार को रिलीज होने वाली फिल्मों की चर्चाएं अक्सर उनकी कहानियों या सितारों को लेकर कम और उनकी मेकिंग से जुड़े किस्सों को लेकर ज्यादा होती रही हैं। चलिए आपको बताते हैं बीते 10 साल में साल के पहले शुक्रवार को रिलीज होने वाली फिल्मों के बारे में, इसमें एक फिल्म ऐसी भी है जिसके निर्देशक को फिल्म की एक कलाकार ने भरी सभा में थप्पड़ जड़ दिया था…
भंगड़ा पा ले (3 जनवरी 2022)
अक्षय कुमार की फिल्म ‘गोल्ड’ के बाद विक्की कौशल के छोटे भाई सनी कौशल ‘भंगड़ा पा ले’ में सोलो हीरो बनकर आए। इससे पहले वह कई शॉर्ट फिल्मों में काम कर चुके थे। ‘भंगड़ा पा ले’ का निर्देशन मशहूर निर्माता रमेश तौरानी की बेटी स्नेहा तौरानी ने किया था। इस फिल्म सनी कौशल के अलावा रुखसार ढिल्लन, श्रेया पिलगांवकर की मुख्य भूमिकाएं थी। फिल्म में सनी कौशल ने जग्गी और कप्तान सिंह की दोहरी भूमिकाएं निभाईं थी। करीब 14 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सिर्फ 52 लाख रुपये रहा।
यह भी पढ़ें: जब सीन में थप्पड़ खाकर आपा खो बैठे गोविंदा, निर्देशक को ही जड़ दिया था जोरदार तमाचा
शिमला मिर्ची (3 जनवरी 2020)
‘शोले’ जैसी कालजयी फिल्म के निर्देशक रमेश सिप्पी की फिल्म ‘शिमला मिर्ची’ पांच साल से बनकर तैयार थी लेकिन फिल्म को कोई खरीददार नहीं मिल रहा था। बाद में इस फिल्म को रमेश सिप्पी ने खुद ही वायकॉम 18 स्टूडियो के साथ मिलकर रिलीज किया। काफी लंबे समय के बाद बॉलीवुड की ड्रीमगर्ल हेमा मालिनी ने इस फिल्म के जरिए वापसी की थी। हेमा मालिनी के अलावा इस फिल्म में राजकुमार राव, रकुल प्रीत सिंह और शक्ति कपूर की मुख्य भूमिकाएं थी। यह फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप हुई और इस फिल्म से रमेश सिप्पी को बहुत तगड़ा नुकसान हुआ।
यह भी पढ़ें: ‘बेशरम रंग’ गाने पर भड़का शक्तिमान का गुस्सा, इंस्टाग्राम पर जमकर सुनाई खरी-खोटी
सब कुशल मंगल (3 जनवरी 2020)
भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार रवि किशन की बेटी रीवा किशन ने फिल्म ‘सब कुशल मंगल है’ के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस फिल्म में रीवा किशन के साथ अक्षय खन्ना और सुप्रिया पाठक जैसे दमदार कलाकार थे। विश्वनाथ कश्यप द्वारा निर्देशित ‘सब कुशल मंगल’ 15 करोड़ रुपये के बजट में बनी। इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रहा सिर्फ 45 लाख रहा। इस फिल्म में पद्मिनी कोल्हापुरी के बेटे प्रियांक शर्मा ने भी काम किया था। प्रियांक शर्मा की भी यह डेब्यू फिल्म थी।
यह भी पढ़ें: लता मंगेशकर को दुनिया के 200 बेहतरीन सिंगर में मिला स्थान, सेलिन डायोन लिस्ट से बाहर
इंग्लिश की टांय टांय फिस्स (3 जनवरी 2020)
निर्देशक शैलेंद्र सिंह राजपूत की कॉमेडी फिल्म ‘इंग्लिश की टांय टांय फिस्स’ में राजपाल यादव, सुनील पाल, गोविंद नामदेव, मनोज जोशी और ‘शोले’ के कालिया विजू खोटे की मुख्य भूमिकाएं थी। फिल्म के शीर्षक के मुताबिक यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी टांय टांय फिस्स हो गई। विजू खोटे की यह आखिरी फिल्म रही।
यह भी पढ़ें: शालीन ने अर्चना और सौंदर्या के रिश्ते पर किया कमेंट, लेस्बियन से तुलना कर मचाया बवाल
[ad_2]
Source link