[ad_1]
नई दिल्ली. श्रीलंका को पहले टी20 मुकाबले में महज दो रन से परास्त करने के बाद अब भारत की टीम को पड़ोसी देश के खिलाफ गुरुवार को दूसरे मुकाबले में उतरना है. हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली टीम पुणे पहुंच भी चुकी है लेकिन संजू सैमसन टीम के साथ नजर नहीं आ रहे हैं. संजू इस वक्त मुंबई में ही हैं. खबरों की मानें तो संजू घुटने की चोट से ग्रस्त हैं. जिसके चलते उनका दूसरे टी20 मुकाबले में खेल पाना भी मुश्किल नजर आ रहा है.
क्रिकबज वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार सिटी स्कैन के लिए संजू सैमसन को मुंबई में ही रुकने के लिए कहा गया है. उनकी घुटने की चोट की गंभीरता का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है. सिटी स्कैन की रिपोर्ट के आधार पर ही संजू के खेलने को लेकर निर्णय लिया जाएगा.
बता दें कि मैच के दौरान लांग ऑफ पर डाइव लगाकर कैच पड़ने के प्रयास में संजू चोटिल हो गए थे. उनसे यह कैच छूट गया था. इस वक्त सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में संजू के कैच छोड़ने पर कप्तान हार्दिक पांड्या को गुस्से में देखा जा सकता है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Hardik Pandya, IND vs SL, India Vs Sri lanka, Sanju Samson, Team india
FIRST PUBLISHED : January 04, 2023, 20:03 IST
[ad_2]
Source link